{"_id":"68277ba6804a866d1209bb27","slug":"fraudsters-duped-uncle-of-rs-10000-said-nephew-was-caught-with-drugs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-133966-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भतीजा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है... कहकर चाचा से ठगे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भतीजा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है... कहकर चाचा से ठगे 10 हजार रुपये
Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर की नव दुर्गा कॉलोनी निवासी शख्स को मैसेंजर पर कॉल करके उसके भतीजे को छोडने की बात कहकर ठगों ने दस हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद हैदर ने बताया कि वह बिहार के हुसैनाबाद कटिहार वार्ड 26 का रहने वाला है, फिलहाल वह नव दुर्गा कॉलोनी में रहता है। उसके पास मैसेंजर पर कॉल आई कि आपका भतीजा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है इसलिए 1.25 लाख रुपये खाते में डाल दो तो उसे छोड़ देंगे।
हैदर ने बताया कि आरोपियों के द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर उसने दस हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद उसने अपने भतीजे फैयाज खान से बातचीत की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस पर हैदर के अपने साथ साइबर फ्रॉड का अहसास हुआ और 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई।