फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, shopkeeper, police, fatehabad

दुकानदार को लगाई 1500 रुपये की चपत, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 15 Jul 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
fraud, shopkeeper, police, fatehabad
भट्टूकलां। भट्टू पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भट्टूमंडी के रामदेव कॉलोनी में रहने वाली संतोष ने बताया कि वह अपने घर पर किरयाना स्टोर की दुकान करती है। 10 जुलाई दोपहर को दो युवक उसकी दुकान पर आकर घरेलू सामान चाय, चीनी, साबुन, तेल व दालें मांगी। इस सामान की कीमत करीब 500 रुपये बनी थी। एक युवक ने 2000 रुपये का नोट उसे दिखाया और कहा कि आप मुझे 1500 रुपये दे दो। जिसे पर उसने गल्ले से 1500 रुपये निकाल कर दे दिए। ये रुपये देते ही वे दोनों सामान छोड़ कर रुपये लेकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ठगी कर रुपये ले जाने वाले की पहचान खाबड़ाकलां निवासी हरिश व भट्टूमण्डी के प्रताप नगर निवासी मनीष के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस से ठगी कर ले जाए गए 1500 रुपये वापस दिलाने व दोनों आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष व हरिश के खिलाफ धारा 379 व 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed