Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 35 lakh in the name of sending to Canada for studies

Fatehabad News: पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 35 lakh in the name of sending to Canada for studies
फतेहाबाद। पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आईलेट्स सेंटर संचालक व उसके साथियों पर धोखाधड़ी के आरोप है। मामले में पुलिस ने ढाणी छतरियां निवासी राजबीर सिंह की शिकायत पर आरोपी मोहम्मदपुर रोही हाल योग नगर निवासी सुशील, अनिल वर्मा, दिल्ली निवासी भरोच श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है। ये मामला रविवार रात को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी छतरियां निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि बेटे को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के लिए योग नगर निवासी सुशील से उसके आईलेट्स सेंटर पर संपर्क किया। इसको लेकर उसने 6 लाख 20 हजार रुपये बैंक के माध्यम से दिए। इसके बाद धीरे-धीरे विदेश भेजने के नाम पर सुशील ने 35 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि जो भी दस्तावेज दिए गए वह फर्जी दिए गए। अब आरोपी सुशील ने फोन भी बंद कर लिया। आरोप है कि इस धोखाधड़ी में सुशील कुमार, अनिल वर्मा, भरोच श्रीवास्तव शामिल है। आरोपी द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए, क्यों कि खाते में राशि नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed