{"_id":"680bc8bb9d06e2f07d06b2ff","slug":"fraud-of-rs-35-lakh-in-the-name-of-sending-to-america-complaint-given-to-sp-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132805-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी, एसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी, एसपी को दी शिकायत
Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने पहुंचे पीडित व किसान संगठन क
फतेहाबाद। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार शुक्रवार को एसपी सिद्धांत जैन से मिला और मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता के साथ किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दी शिकायत में दीवाना निवासी रविंद्र ने बताया कि कुलां निवासी सुखविंदर सिंह दूध बेचने का काम करता है। वह काफी समय से उसी से दूध ले रहे हैं। सुखविंदर का उनके घर भी आना-जाना है। आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले सुखविंदर ने कहा कि वह रविंद्र के छोटे भाई प्रतीक को डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेज सकता है।
प्रतीक के अमेरिका पहुंचने के बाद 38 लाख रुपये देने होंगे लेकिन सुखविंदर ने शुरुआत में ही टिकट और अन्य खर्च के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसके भाई प्रतीक को अमेरिका के बजाय दुबई भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां प्रतीक को एक कमरे में महीनेभर तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बावजूद सुखविंदर ने फिर बकाया रुपये मांगे। इस पर रविंद्र और उनके परिजनों ने बकाया 30 लाख रुपये आरोपी सुखविंदर को दे दिए। इसके बाद ही प्रतीक को दुबई से वापस भारत भेजा गया।
रविंद्र का आरोप है कि सुखविंदर ने 38 लाख रुपये में से तीन लाख रुपये तो वापस कर दिए गए, लेकिन बाकी 35 रुपये वापस नहीं दिए। जब भी वह सुखविंदर से रुपये मांगने जाते हैं तो वह बदतमीजी करता है।
इसी कारण रविंद्र शिकायत लेकर एसपी से मिले। उनके साथ आए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने भी आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हो सका है।