{"_id":"674ea8bad8990da1d4045a43","slug":"fraud-of-crores-of-rupees-in-fatehabad-woman-committee-director-absconded-people-created-ruckus-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी: महिला कमेटी संचालक फरार, लोगों ने किया हंगामा; पति ने आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी: महिला कमेटी संचालक फरार, लोगों ने किया हंगामा; पति ने आश्वासन दिया
Tue, 03 Dec 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 PM IST
सार
गौरव भाटिया ने बताया कि मेरे 8 लाख रुपये फंसे हुए हैं। डेढ़ महीने से वह आना-कानी कर रही थी, और अब उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर मंगलवार सुबह एक दुकान के बाहर हंगामा हो गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एक महिला, जो पिछले कई सालों से बचत कमेटियां चला रही थी, करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। लोगों के अनुसार, महिला ने कमेटियों के माध्यम से लगभग 6-7 करोड़ रुपये जुटाए थे, लेकिन अब दुकान और उसका फोन दोनों बंद हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
स्थानीय लोगों ने एक सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें महिला को रात में दो बैग लेकर एक कार में जाते हुए देखा गया। फुटेज सामने आने के बाद महिला पर फरार होने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों की मेहनत की पूंजी फंसी
मौके पर मौजूद गौरव भाटिया, तरुण, टोनी गिल्होत्रा और अन्य ने बताया कि महिला पिछले 10 सालों से कमेटियां चला रही थी। लोग अपनी मेहनत की कमाई को बचत के रूप में जमा कराते थे, ताकि समय पर उन्हें अधिक रिटर्न मिल सके। गौरव भाटिया ने बताया कि मेरे 8 लाख रुपये फंसे हुए हैं। डेढ़ महीने से वह आना-कानी कर रही थी, और अब उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
परिवार का जवाब
महिला के पति ने आश्वासन दिया है कि सभी लोगों के पैसे वापस किए जाएंगे, लेकिन स्थानीय निवासियों का भरोसा अब टूट चुका है।
पुलिस को शिकायत की तैयारी
लोगों ने इस धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई लौटाने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।