फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of 67 thousand 859 rupees in the name of pencil packing

Fatehabad News: पेंसिल पैकिंग के नाम पर 67 हजार 859 रुपये की ठगी

Thu, 08 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 08 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 67 thousand 859 rupees in the name of pencil packing
फतेहाबाद। भूना में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी को नटराज पेेंसिल की पैकिंग का काम दिलाने के नाम पर 67 हजार 859 रुपये ठग लिए गए। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस की ओर से मामले में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। ट्रांसपोर्टर यू-ट्यूब पर ऐड देखकर ठगों के झांसे में आया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी रोहित ने बताया कि 24 अप्रैल उसने यू-ट्यूब पर एक विज्ञापन देना था। जिसमें नटराज पेंसिल की पैंकिंग का काम करना था। उस विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर जब रोहित ने कॉल की तो उसने बताया कि आपको ये काम करने के लिए 650 रुपये इंट्री फीस देनी होगी। उसने व्हाट्सएप से क्यूआर कोड भेजा, जिस पर उसने 650 रुपये की पेमेंट कर दी। इसके बाद पास बनाने के नाम पर 4150 रुपये लिए गए। फिर सामान खरीदने के लिए 7560 रुपए की पेमेंट करवाई गई।
विज्ञापन

25 अप्रैल को फिर से सामान भेजने के लिए 9500 रुपए मांगे। जब यह पेमेंट की तो बोले आपको एक साथ नहीं भेजनी थी। अलग-अलग पैसे दोबारा भेजे। फिर उसने 9 हजार और 500 रुपये अलग-अलग भेजे। थोड़ी देर बाद 12500 रुपये का सामान और मंगवा लेने को कहा गया। इसके बाद 19 हजार 999 रुपये और जमा करवा लिए। इस तरह उसने कई अलग-अलग लेन देन से कुल 67 हजार 859 रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed