फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fragrant fragrance and fresh flowers are adding to the beauty of the house

Fatehabad News: फूलों की खुशबू से महका आंगन, घर की सुंदरता में लगे चार चांद

Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fragrant fragrance and fresh flowers are adding to the beauty of the house
अपने बगिया की देखभाल करती कमला सोढ़ी। संवाद
राजेश मेहूवाला फतेहाबाद। घर के आंगन में महकती फूलों की ताजगी व खुशबू से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। फूलों से घर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ तनाव से मुक्ति मिलती है। घर में लगे फूल-फलदार पौधे घर की सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं।
विज्ञापन

ये कहना है कैलाश कॉलोनी की महिला कमला सोढ़ी का। कमला ने अपने घर में फूलों के पाैधों के 120 गमले लगा रखे हैं। इन गमलों में विभिन्न प्रकार किस्मों के पौधे लगे हैं। उन्होंने पौधे के प्रति लगाव को लेकर बताया कि उनके पिता गांव में रहते थे और एक किसान है। उस समय से ही उनके परिवार को ताजे फल, सब्जियों, महकते फूलों का शौक है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में उनके घर की छत पर टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च, घीया, मेथी, धनिया पालक आदि लगाई थी। इससे उनके परिवार की सब्जी खपत पूर्ति घर से हो जाती थी। वहीं अब बारिश के बाद नई सब्जियों के पौधे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जन्मदिन पर उपहार के तौर पर भेंट करती हैं पौधे

मेरे जन्मदिन पर मेरी चार बहनों ने मुझे गुडल और जेड प्लांट के पौधे भेंट किए हैं। मैं अपने सहेलियों को जन्मदिन पर अन्य उपहार देने के बजाय गमले के पौधे भेंट करती हूं। इससे हरियाली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लंबे समय तक यादें ताजा रहती है। एक सप्ताह पहले ही सहेली के जन्मदिन पर गुडल का पौधा उपहार स्वरूप दिया हैं। वहीं घर में आने वाले मेहमानों को पौधे भेंट करती हूं।


-----

बगिया में इन किस्मों के हैं पौधे

खैरातीखेड़ा पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी के पद पर तैनात कमला सोढ़ा ड्यूटी के बाद कहीं बाहर घूमने के बजाय घर में अपनी बगिया को समय व्यतीत करती है। उनके घर की छत, आंगन और बालकॉनी के घर कोने में पौधों के गमले रखे हुए हैं। इन गमलों में मनी प्लांट, सुख शांति, अलमिनिया, लैला मजनू, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट, अलोवेरा, कड़ी पत्ता, मोर पंजा, तुलसी, अजवाइन, पत्थर चट, नील फन, सदाबहार, मरवाहा, गुडल, कोडियायम वेरीएगाटम, कोडियायम, क्लोरोफाइटम, गोल्ड डस्ट बीग और ग्रंडीफ्लोरा के पौधे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed