फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fourth accused arrested for stealing phone and withdrawing Rs 1 lakh from account

Fatehabad News: फोन चुराकर खाते से एक लाख निकालने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for stealing phone and withdrawing Rs 1 lakh from account
फतेहाबाद। घर में घुसकर फोन चुराने व धोखाधड़ी कर खाते से एक लाख रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान सतनाम उर्फ पाला निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, यहां से हिसार जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बकैनवाला निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सु व राजकुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पहले भी एक आरोपी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

ये था मामला :
साइबर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने एक जुलाई को चिनाई मिस्त्री गांव हिजरावां खुर्द निवासी रमेश सिंह की शिकायत पर चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। अपनी शिकायत में रमेश ने कहा था कि रात को अज्ञात व्यक्ति उसके घर से उसका फोन चोरी कर ले गए। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और उसमें यह मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। उसके मोबाइल फोन में ही उसके सभी कागजात के फोटो भी थे। अज्ञात ठग ने उसके मोबाइल फोन में से ओटीपी का पता लगाकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांजेक्शन करके हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed