फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fourlane road, unhappy, landlords, compalsation, fatehabad, harayana

फोरलेन बाईपास का मुआवजा कम बढ़ाने पर भड़के जमीन मालिक, काम रुकवाकर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Jul 2016 12:36 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 02 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
fourlane road, unhappy, landlords, compalsation, fatehabad, harayana
काम रुकवाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फोरलेन बाईपास के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन मालिकों ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले प्रधान महेश मेहता की अध्यक्षता में इकट्ठा होकर बाईपास पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जमीन मालिकों ने सरकार और एनएचएआई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि 14 जून को कोर्ट द्वारा बस्ती भीमा, फतेहाबाद व खान महोमद के मुआवजा बढ़ाए जाने की फैसले की कॉपी मिलने के बाद किसानों में फिर से रोष की लहर पैदा हो गई। किसानों ने बताया कि कोर्ट ने मात्र 25 लाख रुपये अवार्ड राशि में बढ़ोतरी की है, जोकि अन्य गांवों से काफी कम है। किसानों ने बताया कि वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनकी जमीन दो भागों में बंट गई है और प्रशासन ने बढ़ा हुआ मुआवजा भी उनके खातों में नही डाला है।
विज्ञापन

        किसानों ने बताया कि सरकार ने बाईपास के लिए उनकी जमीन अधिग्रहीत की थी, लेकिन सरकार की तरफ से उनका 70 प्रतिशत सलेटियम, टयूबवेल ढाणियों और पेड़ों का मुआवजा बाकी था, जिसका किसानों ने सरकार से बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की थी। किसानों ने बताया कि धांगड़ की जमीन का मुआवजा लगभग एक करोड़ 93 लाख रुपये के हिसाब से दिया, जबकि फतेहाबाद शहर के साथ लगती जमीन का मुआवजा लगभग 51 लाख रुपये के हिसाब से दिया। किसानों ने मुआवजे की मांग बढ़ाने को लेकर छह माह तक बाई पास पर धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब प्रशासन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके राठी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि दो महीनों में मुआवजा बढ़ाकर उनको भुगतान कर दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरने को समाप्त कर दिया था। किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की है कि फैसले के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बढ़ी हुई अवार्ड राशि किसानों के खातों में नहीं डाली गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी अवार्ड राशि उनके खातों में नहीं डाली, तो वे पूरे परिवार सहित फोरलेन पर आकर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed