फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four youth arrested with banned medicines

फोरलेन पर चेकिंग के दौरान पंजाब के चार युवकों को प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़ा

Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four youth arrested with banned medicines
फोरलेन मार्ग पर माजरा रोड कट के पास हुडा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में सवार चार युवकों को प्रतिबंधित दवाई की चार शीशियों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी युवक पंजाब के जिला मानसा निवासी राजकुमार उर्फ राजू, अभिषेक कुमार, नरेश कुमार उर्फ काका व गगनदीप उर्फ गगन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, यहां से एक आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को रिमांड पर लिया गया है। अन्य तीन आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

हुडा पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर रामेश्वर दयाल ने बताया कि फोरलेन मार्ग पर माजरा रोड कट के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हिसार की तरफ से एक कार आई। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर जांच की तो गाड़ी में चार युवक सवार थे। आरोपियों की पहचान पंजाब के मानसा के रूप में हुई। जब कार की तलाशी ली तो गियर के पास प्रतिबंधित दवाई की चार शीशियां बरामद हुई। शीशियों के बारे में युवकों से पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम ने चारों युवकों को काबू करके गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी युवक करीब 20 से 35 साल के बीच के हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से लाए थे सात शीशियां, तीन पी गए खुद : पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से प्रतिबंधित दवाई की सात शीशियां लेकर आए थे। इनमें से तीन शीशियां खुद पी गए। चार शीशियां उनके पास रह गई थीं। जांच अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस जहां से प्रतिबंधित दवाई खरीदी गई थी, उसका पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed