फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four year old child dies after falling into water supply pond in Johar

Fatehabad News: जोहड़ में पानी आपूर्ति के लिए बने पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत

Thu, 12 Sep 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four year old child dies after falling into water supply pond in Johar
फतेहाबाद के गांव जांडवाला सोत्तर में बने पौंड, जिसमें गिरने से बच्चे की हुई मौत
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर में बुधवार सुबह खेलते समय पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे अमनदीप की मौत हो गई। पानी के ऊपर शव और चप्पलें आई तो घटना का पता चला। बच्चे की मां पड़ोस में गई थी, जब लौटी तो नहीं अमनदीप घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

अमनदीप के ताऊ सुल्तान ने बताया कि भाई गुगनराम का बेटा अमनदीप बुधवार सुबह 10 बजे घर के पास बने पौंड के पास खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में किसी काम गई थी, जब वापस आई तो वह नहीं मिला और इधर-उधर ढूंढने लगी। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब पौंड के पास पहुंचा तो यहां पर उसका शव मिला। उसे पौंड से बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई है। वहीं, परिजनों का आरोप हैै कि जोहड़ में पानी आपूर्ति के लिए पांच पौंड बनाए गए हैं। इनके आसपास रोजाना 50 से 60 बच्चे खेलते हैं। इसके बाद भी सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

11 फुट है गहराई
सुल्तान ने बताया कि पौंड की गहराई करीब 11 फुट तक है। पाइप बंद होने के कारण जोहड़ में पानी आपूर्ति की जगह ये पौंड भर रहा था। अगर पौंड के ऊपर सुरक्षा जाली लगी तो हादसा होने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed