{"_id":"66e1519dcbe112eac70cba26","slug":"four-year-old-child-died-after-falling-into-pond-built-for-water-supply-in-johar-in-fatehabad-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: जोहड़ में पानी सप्लाई के लिए बने पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: जोहड़ में पानी सप्लाई के लिए बने पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
Wed, 11 Sep 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:45 PM IST
सार
तक बच्चे अमनदीप के ताऊ सुलतान ने बताया कि भाई गुगनराम का बेटा अमनदीप बुधवार सुबह 10 बजे घर के पास बने पौंड के आसपास खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में कोई काम गई थी जब वापस आई तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव जांडवाला सोत्तर में बुधवार सुबह खेलते समय पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे अमनदीप की मौत हो गई। पानी के ऊपर शव और चप्पलें आई तो घटना का पता चला। बच्चे की मां पड़ोस में गई थी और जब वापस लौटी तो नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप हैै कि जोहड़ में पानी सप्लाई के लिए फाइव पौंड बनाए गए है और इसके आसपास रोजाना 50 से 60 बच्चे खेलते है। लेकिन इसके बाद सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। मामले के मुताबिक मृतक बच्चे अमनदीप के ताऊ सुलतान ने बताया कि भाई गुगनराम का बेटा अमनदीप बुधवार सुबह 10 बजे घर के पास बने पौंड के आसपास खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में कोई काम गई थी जब वापस आई तो वह नहीं मिला और इधर-उधर ढूंढने लगी। कई देर तक तलाश के बाद जब पौंड के पास पहुंचे तो बच्चा पानी के ऊपर तैरता मिला। बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
11 फुट तक है गहराई
ताऊ ने बताया कि पौंड की गहराई करीब 11 फुट तक है। पाइप बंद होने के कारण जोहड़ में पानी सप्लाई की जगह ये पौंड भर रहा था। अगर पौंड के ऊपर सुरक्षा जाली लगी तो हादसा होने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन