फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four women cricketers shine at the state level

Fatehabad News: चार महिला क्रिकेटर राज्यस्तर पर चमकीं

Mon, 10 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four women cricketers shine at the state level
क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने वाली क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
समैन। टोहाना क्षेत्र की चार महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इनमें गांव पारता की तीन खिलाड़ी स्नेहा जाखड़ (अंडर-19), सोनू (अंडर-23), प्रीति ढाका (अंडर-19) और गांव सनियाना की अभिलाषा मुदई (अंडर-15) शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी खिलाड़ियों ने हाल ही में रोहतक के बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में 19 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट शिविर में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के कोच मंदीप ने बताया कि चारों खिलाड़ी टोहाना ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हैं और बीते वर्ष राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में भी दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।कोच ने बताया कि पारता गांव की तीनों खिलाड़ी किसान परिवार से हैं, जबकि सनियाना की अभिलाषा श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद इन बेटियों ने हार नहीं मानी और अपने खेल से साबित किया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। ये चारों खिलाड़ी गांव ललोदा स्थित गुरु द्रोणाचार्य क्रिकेट स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। फतेहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेश कुलड़िया इनके प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाओं में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed