फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four teams will go door to door to self verify property ID, NDC portal will start today

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित के लिए घर-घर जाएंगी चार टीमें, एनडीसी पोर्टल आज होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four teams will go door to door to self verify property ID, NDC portal will start today
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में एनडीसी पोर्टल बंद होने के चलते बंद पड़ी गृहकर शाखा
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर नगर परिषद फतेहाबाद ने चार टीमों का गठन किया है। ये टीमें डोर-टू-डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करेंगी। नगर परिषद कार्यालय आचार संहिता के चलते डोर-टू-डोर अभियान को बंद कर दिया था। लेकिन नगर निकाय के अधिकारियों ने जब समीक्षा की तो जिले में सिर्फ 13 फीसदी आईडी ही स्वयं सत्यापित मिली। इसके चलते डोर टू डोर जाकर व कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं नगर निकाय के एनडीसी पोर्टल के भी सोमवार को शुरू होने की उम्मीद है। एनडीसी पोर्टल पर दो दिन से बंद है। अधिकारियों की माने तो नगर निकाय द्वारा पहले छूट दी गई थी जो कि खत्म हो चुकी है। पोर्टल पर डाटा अपडेट के चलते बंद किया गया है। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर यूएलबी ने याशी कंपनी से सर्वे करवाया था। सर्वे के बाद आईडी में खामियां मिली थी। इसको लेकर करीब डेढ़ साल तक नगर परिषद ने कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने का अभियान चलाया। यूएलबी अब मालिकों से सत्यापित करवा रहा है कि उनकी प्रॉपर्टी में जा आंकड़ा दिया गया है वह ठीक है। ओद्यौगिक, कर्मिशियल, रिहायशी और यहां तक कि खाली प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी को भी सत्यापित किया जा रहा है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से अगर कोई प्रॉपर्टी लिंक नहीं हुई है तो उसे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये है जिले के पांच शहरों की स्थिति
शहर कुल प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित हुई
भूना 11402 763
फतेहाबाद 30050 4684
जाखल 4639 1276
रतिया 19059 1445
टोहाना 27605 3813
कुल 92755 11981

कोट
प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें डोर टू डोर जाएंगी और प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाएंगी। लोगों से भी अपील है कि टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed