फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four smugglers arrested with 150 grams of heroin

Fatehabad News: 150 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with 150 grams of heroin
रतिया में हेरोइन तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपी
रतिया। पुलिस की सीआईए टीम ने रविवार को खाई रोड स्थित भाखड़ा नहर पुल पर नाकेबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी में पुलिस को मिली हेरोइन की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी वेदपाल ने बताया कि चारों आरोपियों गांव सरदारेवाला निवासी रिंकू, रूप, सोनी व गांव मत्तड़ निवासी सतपाल को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रिंकू के खिलाफ नशा तस्करी और आबकारी अधिनियम के तहत पहले से ही रतिया व पंजाब क्षेत्र में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

----
2 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त के साथ महिला और सप्लायर गिरफ्तार

रतिया। थाना शहर पुलिस टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 10 ग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद किया है। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर रतिया प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सहनाल रोड स्थित हैफेड गोदाम के पास ढाणी जाखन दादी, वार्ड 4 निवासी महिला सतपाल कौर उर्फ पाल कौर को पुलिस ने 2 किलो 10 ग्राम चूरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सतपाल कौर ने खुलासा किया कि वह नशीला पदार्थ वार्ड 12 निवासी महिला अनीता से लेकर आई। पुलिस टीम ने सप्लायर अनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed