{"_id":"68432a447659a690b40e922b","slug":"four-people-injured-in-pickup-car-collision-in-front-of-sabzi-mandi-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135120-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सब्जी मंडी के सामने पिकअप कार में टक्कर, 4 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सब्जी मंडी के सामने पिकअप कार में टक्कर, 4 लोग घायल
Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की सब्जी मंडी के सामने हादसे में क्षतिग्रस्तकार। संवाद
फतेहाबाद। सब्जी मंडी के सामने सिरसा-हिसार रोड पर शुक्रवार अलसुबह पिकअप गाड़ी और कार में टक्कर हो गई। इससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
हादसे का पता लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कार व पिकअप सवारों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान लाजपत नगर निवासी मुकेश, अशोक नगर निवासी गौरव, शंकर और कृष्ण शामिल हैं। कार सवार युवक क्रिकेट खेलने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि सिरसा की ओर से पिकअप चालक व उसका दोस्त फतेहाबाद की सब्जी मंडी से सब्जी लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान पिकअप सब्जी मंडी की तरफ मुड़ी तो शहर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे जिनको हल्की चोटें आई है। गनीमत रही कि स्विफ्ट कार में एयर बैग खुलने से जान का बचाव हो गया।
विज्ञापन
डिवाइडर पर अवैध कट बनने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिरसा-हिसार रोड पर दुर्घटना रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों ही औद्योगिक क्षेत्र के सामने बने कट को बंद किया था लेकिन इस कट को बंद नहीं किया गया। हिसार-सिरसा रोड पर पहले भी हादसे हो चुके हैं।