फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four patients died, 272 infected, ICU oxygen bed full

चार मरीजों की मौत, 272 संक्रमित, आईसीयू ऑक्सीजन बेड फुल

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four patients died, 272 infected, ICU oxygen bed full
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते ‌चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों में तीन दर्ज किए गए हैं। डबवाली निवासी व्यक्ति की फतेहाबाद के जिला कोविड सेंटर में उपचार के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा जिले में दो महिलाओं और एक पुरुष की जान गई है। वहीं कोरोना संक्रमित नए मरीजों का भी शनिवार को रिकॉर्ड टूट गया। 272 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है। वहीं 148 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक फतेहाबाद निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। मरीज को 17 अप्रैल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज मोटापे से पीड़ित भी था। शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। दूसरी मौत गांव ठुईयां निवासी 78 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में हुई है। महिला सांस की बीमारी से पीड़ित थी। इसके अलावा गांव जल्लोपुर निवासी 53 साल की महिला की भी हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कैंसर मरीज थी और कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि आरटीपीसीआर के 804 सैंपलों में 231 तथा एंटीजन के 138 सैंपलों में 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि 148 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 1839 मरीज होम आइसोलेट हैं। इसके अलावा 28 मरीज जिले से बाहर के अस्पतालों में दाखिल हैं। 9 मरीज जिला कोविड सेंटर तथा 24 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में दाखिल हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के कोविड आईसीयू की ऑक्सीजन बेड फुल है।
विज्ञापन

यहां मरीज मिले कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव गिलांखेड़ा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग, अप्पू नगर, मॉडल टाउन, ठाकर बस्ती, एमसी कॉलोनी, हंस कॉलोनी, हुडा सेक्टर भोड़िया खेड़ा, मानावाली में युवक, गढ़ी मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोग, गांव माजरा में बुजुर्ग दंपती, तहसील चौक में पांच साल का बच्चा, योग नगर में युवती, गांव हिजरावां कलां में युवती, मॉडल टाउन में एक ही परिवार के तीन लोग, अप्पू नगर में दंपती, अग्रवाल कॉलोनी में सात वर्षीय लड़की और युवती, शिवनगर में तीन बच्चे और महिला, गांव लोहाखेड़ा में एक ही परिवार के सात लोग, गांव मोचाली में एक ही घर से तीन महिलाओं समेत पांच लोग, टोहाना की गुप्ता कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चौथे दिन लगातार 200 से ज्यादा केस
दिन मरीज मिले मौत
21 अप्रैल 240 3
22 अप्रैल 243 5
23 अप्रैल 228 3
24 अप्रैल 272 3
जानिए किस कोविड अस्पताल में बेड खाली
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबाद 0 3 0 0
सद्भावना 12 1 2 1
ना.रतिया 2 2 0 4
ना.टोहाना 8 16 0 3
मिगलानी 2 27 14 6
अग्रवाल धर्मशाला 33 2 0 0
रामसेवा समिति 18 2 0 0
एमएएमसी अग्रोहा 120 78 30 0
इन लोगों ने लगवाया टीका
जिले में 1443 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
जिले में 523 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
45 साल से ऊपर के 1903 लोगों ने टीका लगवाया।
35 स्वास्थ्यकर्मियों और 28 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया।
कोट
स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों की कमी नहीं है। संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी अपील है कि लक्षण दिखने पर सैंपल दें और जब तक रिपोर्ट न आ जाए तब तक खुद को आइसोलेट कर लें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed