फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four Munnabhai caught in the Hindi examination of class XII, the companions were giving the paper instead of the student

बारहवीं की हिंदी परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े, विद्यार्थी की जगह साथी दे रहे थे पेपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four Munnabhai caught in the Hindi examination of class XII, the companions were giving the paper instead of the student
फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लान देखते हुए छात्र - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन बारहवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा हुई। जिले में 69 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। करीब 11 हजार विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा को लेकर 13 उड़नदस्तों ने केंद्रों पर दबिश देकर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान विद्यार्थी की जगह फर्जी विद्यार्थी परीक्षा देते हुए मिले।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग टीम ने राजकीय कन्या स्कूल में बनाए गए केंद्र में दो फर्जी विद्यार्थियों को परीक्षा देते हुए पकड़ा है। यहां पर विद्यार्थी की जगह उनके साथी परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा टोहाना में प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने भी गांव कंहड़ी के स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में फर्जी विद्यार्थी पकड़ा है। यहां पर परीक्षार्थी की जगह उसका साथी परीक्षा दे रहा था। टीम ने पकड़े गए फर्जी विद्यार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अलावा फतेहाबाद के बाल भारती स्कूल में भी फर्जी विद्यार्थी पकड़ा है। जिले में हिंदी की परीक्षा में चार यूएमसी बनाई गई और इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन

इन उड़नदस्तों ने दी दबिश :
उड़नदस्ता केंद्रों का किया निरीक्षण
डीसी 6
एसडीएम फतेहाबाद 5
एसडीएम रतिया 4
एसडीएम टोहाना 4
डीईओ फतेहाबाद 3
प्रश्न पत्र रतिया 3
प्रश्न पत्र टोहाना 6
चेयरमैन स्पेशल 5
सचिव स्पेशल 5
एसटीएफ वन 5
एसटीएफ टू 5
प्रश्न पत्र 6
वाइस चेयरमैन 4
पत्र लिखा फिर भी नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, दो केंद्र होने से बिगड़ी व्यवस्था
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर दो केंद्र बनाए गए। लेकिन यहां पर परीक्षा शुरू होने तक व्यवस्था बिगड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए केंद्र पर पुलिसकर्मी ही नहीं पहुंचे जबकि यहां पर दो-दो सेंटर बनाए गए थे। स्कूल स्टाफ ही व्यवस्था संभालने में लगे रहे। इसके अलावा धारा 144 की भी यहां पर धज्जियां उड़ी। केंद्रों के बाहर लोगों को जमावड़ा लगा रहा। स्कूल प्रशासन का कहना था कि मंगलवार को शहर थाना को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन बावजूद इसके यहां पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस नहीं लगाया, केंद्र ढूंढते रहे विद्यार्थी
शहर फतेहाबाद के कई स्कूलों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कई सेंटरों पर स्कूल प्रशासन की तरफ से ब्लॉक एक और दो को लेकर नोटिस नहीं लगाए गए। इसके चलते विद्यार्थी केंद्र ही ढूंढते रहे।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दो साल बाद दिखी चहल-पहल
कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद बोर्ड परीक्षाएं इस बार हो रही है। वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी, इसके चलते परीक्षाएं रद कर दी गई थी। वर्ष 2021 में परीक्षाएं नहीं हुई। अब वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई है।
परीक्षा को लेकर उत्साह है
कोरोना महामारी के दौरान अधिकतर समय स्कूल बंद रहे है और ऑनलाइन पढ़ाई की गई है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद उन्होंने तैयारी बढ़ा दी थी। परीक्षा को लेकर हमें उत्साह है।
- सुखदीप, छात्र
परीक्षा से ही स्तर का पता चलता है
परीक्षा से ही शिक्षा का स्तर पता चलता है, वह चाहते थे कि परीक्षाएं होनी चाहिए। पिछले साल कई विद्यार्थी खुश थे कि परीक्षाएं रद्द हुई, लेकिन उनके शिक्षा स्तर का पता नहीं चल पाया है।
- संदीप, छात्र
परीक्षा को लेकर पूरी तरह तैयारी है :
बारहवीं कक्षा का बुधवार को पहला पेपर है, इसको लेकर उत्साह है। हम चाहते थे कि इस बार परीक्षाएं रद्द न हो। परीक्षा से ही असल पता चल पाएगा कि हमने कितनी तैयारी की है।

- जानकी, छात्रा
मास्क और सैनिटाइजर के आदेश सिर्फ कागजों में दिखे
परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड के आदेश थे कि विद्यार्थी मास्क लगाकर आएं और सेनिटाइजर साथ लेकर आएंगे, लेकिन किसी भी सेंटर पर विद्यार्थी न तो मास्क लगाकर आए और न ही सेनिटाइजर लेकर आए। इसको लेकर केंद्रों पर स्टाफ की तरफ से कोई चेकिंग भी नहीं की गई।
बोर्ड परीक्षा में चार नकल के केस बनाए गए हैं। विद्यार्थी की जगह उनके साथी परीक्षा दे रहे थे। केस बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed