फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four including two women died of corona, 64 new infected found

कोरोना से दो महिलाओं समेत चार की मौत, 64 नए संक्रमित मिल

Thu, 03 Jun 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four including two women died of corona, 64 new infected found
जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। जबकि नए मामलों में काफी कमी आ रही है। वीरवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हुई है और 64 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देकर जिले में 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट 93.41 फीसदी तक पहुंच गई है। जिले में अभी तक 17196 संक्रमित मिल चुके हैं इसमें से 16063 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव शेखुपुर दड़ोली निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल, गांव ठुइयां निवासी 52 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल, गांव भूथन निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की अग्रोहा के नागरिक अस्पताल, रतिया निवासी 74 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। जिले में अभी तक 425 मौत हो चुकी है। वहीं फतेहाबाद शहर में 14, टोहाना और भूना में एक-एक, रतिया में 21, भट्टू में 16, बड़ोपल में 5 तथा जाखल में 6 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वीरवार को 1251 सैंपल लिए गए है लेकिन अभी 747 सैंपल की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी 713 संक्रमित सक्रिय हैं। 86 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं इनमें 56 सरकारी और 30 निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

2116 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 3
60 साल से ऊपर 75
45 से 59 साल 463
18 साल से ऊपर 1575
ब्लैक फंगस आशंकित एक केस मिला
जिले में ब्लैक फंगस आशंकित वीरवार को एक केस मिला है। यह जानकारी देते हुए जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिले में अब तक 28 में पुष्टि हो चुकी है। 12 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। लोगों से अपील है कि ब्लैक फंगस के कोई लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed