{"_id":"638795fc89f72b0a57770810","slug":"four-dengue-victims-including-two-five-year-olds-found-fatehabad-news-hsr6485165190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पांच साल के दो बच्चों समेत चार डेंगू पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पांच साल के दो बच्चों समेत चार डेंगू पीड़ित मिले
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को पांच साल के दो बच्चों समेत चार डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 147 हो गई है। अब तक 42 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। वहीं बुधवार को जांच के दौरान सात जगहों पर लारवा मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को डेंगू जांच को लेकर 28 सैंपल लिए गए हैं। जांच के दौरान बुधवार को फतेहाबाद के सुंदर नगर निवासी पांच वर्षीय बच्ची और रतिया चुंगी निवासी पांच वर्षीय बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। रतिया के पालसर निवासी 14 वर्षीय किशोर और गांव कुम्हारिया निवासी 22 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है। जिले में डोर टू डोर सर्वे के दौरान लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जांच के दौरान सात जगहों पर लारवा मिला है। अब तक जिले में 756398 जगहों पर सर्वे हो चुका है और 3268 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
1075 डेंगू आशंकित के लिए जा चुके हैं सैंपल
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 1075 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। जांच के दौरान 147 डेंगू पीड़ित मिले है। जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही एलाइजा जांच की व्यवस्था है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू के बुधवार को जिले में चार नए केस मिले हैं। पिछले साल की तुलना में जिले में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। लोगों से भी अपील है कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ