फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four dead, including 31-year-old woman from Corona, 172 new infected found

कोरोना से 31 साल की युवती समेत चार की मौत, 172 नए संक्रमित मिले

Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including 31-year-old woman from Corona, 172 new infected found
कोरोना संक्रमण के नए केसों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को 24 घंटे में कोरोना से 31 साल की युवती समेत चार लोगों की मौत हुई है और 172 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना को मात देकर 356 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 2100 तक पहुंच गया है। रिकवरी रेट सोमवार को 84.75 फीसदी तक पहुंच गया है जबकि संक्रमण दर 10.78 फीसदी है। 1605 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 89 संक्रमित ही अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में गांव बुआन निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल, गांव मुस्साखेड़ा निवासी 31 वर्षीय युवती की फतेहाबाद के निजी अस्पताल, जाखल निवासी 50 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल, गांव बनमंदोरी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। जिले में अभी तक 380 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मई माह के 24 दिनों में 173 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार कोफतेहाबाद क्षेत्र में 21, टोहाना में 8, रतिया शहर में 11, रतिया ग्रामीण में 54, भट्टू में 40, बड़ोपल में 15, भूना में 13 तथा जाखल में 10 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 16262 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 13782 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को जिले में 1595 सैंपल लिए गए है इसमें से 934 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर व गांव में मिल चुके संक्रमित
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 4370
टोहाना 2301
रतिया शहरी 974
रतिया ग्रामीण 1769
भट्टू 2534
बड़ोपल 914
भूना 2071
जाखल 1329
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 67
45 से 59 साल 362
18 से 44 साल 1724
हंस मार्केट में की गई सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने सोमवार दोपहर को हंस मार्केट में सैंपलिंग की। यहां पर मोबाइल टीम पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंची। यहां पर दुकानदारों के कोरोना सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों से अपील है कि कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। अगर कोई लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed