{"_id":"68c304d39e29cf76c7049566","slug":"four-days-left-to-apply-for-inspire-manak-award-portal-is-running-slow-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140130-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सर्वर की चाल धीमी...इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए आवेदन के 4 दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सर्वर की चाल धीमी...इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए आवेदन के 4 दिन शेष
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्त्रोत लाइब्रेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रूचि पैदा करने के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर यह योजना चलाई जा रही है।
दूसरी तरफ जिले में अभी तक पिछले साल के मुकाबले 950 विद्यार्थियों ने ही आइडिया दिया है जबकि पिछले साल 1552 ने ही विचार दिया था। अब आवेदन करने के लिए सिर्फ चार दिन रह गए हैं। वहीं स्कूल मुखियाओं का कहना है कि पोर्टल का सर्वर धीमा होने के कारण फिलहाल दिक्कत आ रही है।
इस योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों से विज्ञान आधारित रचनात्मक और नवाचारपूर्ण आइडिया (विचार) 15 सितंबर तक मांगे गए हैं। इस बार कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ताकि वरिष्ठ विद्यार्थियों को भी विज्ञान में नवाचार का अवसर मिल सके। इससे पहले यह योजना कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ही थी।
विज्ञापन
-
चयनित को मॉडल बनाने के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये
विभाग की तरफ से चयनित आइडिया के मॉडल को बनाने के लिए 10,000 की राशि प्रदान की जाएगी। इससे छात्र विज्ञान मॉडल या प्रोजेक्ट तैयार कर सकेगा। इस मॉडल को जिलास्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया जाएगा। सफल प्रतिभागी इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकेंगे। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना, केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल से भी जुड़ी है।
-
इन विद्यार्थियों का हो चुका चयन
वर्ष चयन हुआ
2021 - 22 32
2022-23 27
2023-24 60
2024-25 74
-- --
इंस्पायर मानक अवॉर्ड के तहत अभी तक 950 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन करने के लिए अभी चार दिन बाकी हैं। पिछले साल से ज्यादा आवेदन की उम्मीद है। स्कूलों को इस संबंध में प्रेरित किया जा रहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।