फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four CHCs got X-ray machines, now patients will not wander

Fatehabad News: चार सीएचसी को मिलीं एक्सरे मशीनें, अब नहीं भटकेंगे मरीज

Wed, 28 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four CHCs got X-ray machines, now patients will not wander
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी नई एक्सरे मशीन। 
फतेहाबाद। अब मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना नहीं होगा। गांव के सीएचसी पर ही मरीज का एक्सरे हो पाएगा। जल्द ही जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल, भूथनकलां, भूना और भट्टूकलां में एक्सरे मशीन पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 74 अस्पतालों के लिए एक्सरे मशीनें जारी की हैं। इसमें जिले को चार मिली हैं। ऐसे में अब एक्सरे मशीन न होने का संकट खत्म होगा। एक्सरे मशीनें केंद्र में पहुंचने से पहले विभाग डार्क रूम तैयार करवाने जा रहा है। वजह ये है कि विभाग जो मशीनें भेज रहा है वह मैनुअल होंगी। इसके लिए डार्क रूम की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने जिले में चार रेडियोलॉजी ऑफिसर की ड्यूटी संबंधित केंद्रों पर लगाई है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के रेडियोलॉजी ऑफिसर राजेश की भट्टूकलां, रोशन लाल की भूना, चिन्नू की फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से बड़ोपल, संदीप कुमार की रतिया से भूथनकलां ड्यूटी लगाई गई है। सिविल सर्जन की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार शनिवार को संबंधित सीएचसी पर ड्यूटी देंगे और डार्क रूम तैयार करवाएंगे। इसके अलावा अर्थिंग की व्यवस्था करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मशीनों को आते ही इंस्टॉल किया जाना है इसलिए पहले ही डार्क रूम को तैयार कर लिया जाएगा। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 4, टोहाना में 3, भूना, रतिया और जाखल में एक-एक रेडियोलॉजी ऑफिसर नियुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed