{"_id":"671beeb176b3661e1901b954","slug":"four-cases-of-dengue-found-for-the-third-consecutive-day-figure-reaches-48-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124183-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू के लगातार तीसरे दिन मिले चार केस, आंकड़ा 48 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू के लगातार तीसरे दिन मिले चार केस, आंकड़ा 48 तक पहुंचा
Sat, 26 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन लगातार चार नए केस मिले हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा 48 तक पहुंच गया है। सर्वे के दौरान 18 घरों में लारवा भी मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव जांडली कलां निवासी 24 वर्षीय युवती, भूना के वार्ड 10 निवासी 36 वर्षीय युवक, गांव खाई निवासी 25 वर्षीय युवक और अशोक नगर फतेहाबाद निवासी 11 वर्षीय बालिका डेंगू पॉजिटिव मिली है। डेंगू पॉजिटिव मिले 48 केसों में से 23 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। इसमें तीन मरीज फिलहाल दाखिल हैं, सबसे ज्यादा 17 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हुए हैं।
- जिले में यहां मिले हैं डेंगू मरीज
क्षेत्र डेंगू मरीज मिले
शहर फतेहाबाद 16
शहर टोहाना 7
शहर रतिया 1
भूना 6
जाखल 3
भट्टूकलां 5
बड़ोपल 5
भूथनकलां 5
-डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना।
- अचानक तेज सिर दर्द होना।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना।
-- -- -- --
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है, उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों व आसपास पानी न ठहरने दें।
विज्ञापन
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।