{"_id":"67b3762c0bba7e545209ae7f","slug":"four-candidates-are-in-the-fray-for-the-post-of-president-51-filed-nominations-for-14-ward-councilors-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129517-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में
Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जाखल में नगर पालिका चुनाव को लेकर उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल का नामांकन पत्र दाखिल करवाते हुए क
जाखल। नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही पार्षद पद कुल 51 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करवाया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल व तीन निर्दलीय उम्मीदवार गीतू, विकास कुमार, आनंद ने नामांकन दाखिल किया।
सोमवार को 23 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले 28 उम्मीदवार नामांकन दाखिल करवा चुके थे। अब 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान 2 मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी।
भाजपा उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री : भाजपा के घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल ने समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें बीजेपी के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, महामंत्री जगजीत हुड्डा, फतेहाबाद नगरपरिषद की वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा भी मौजूद रही। इसी बीच उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद विकास कुमार उर्फ विक्की कामरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए गीतू और आनंद कुमार ने भी अपना पर्चा भरा है।
विज्ञापन
जाखल में नए आयाम होंगे स्थापित : कैबिनेट मंत्री
भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के नामांकन से पूर्व आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जाखल की जनता ट्रिपल इंजन सरकार का समर्थन करेगी। उनके चुने जाने के बाद जाखल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
पार्षद पद के लिए इन्होंने किया है नामांकन
वार्ड नंबर 1 से पिंकी रानी व गरिमा गर्ग
वार्ड नंबर 2 से कुलवंत सिंह, पवन कुमार, निर्मल कौर व राहुल सिंगला
वार्ड नंबर 3 से सिमरजीत कौर, संजीव शर्मा, केवल सिंह व राजीव कुमार
वार्ड नंबर 4 से निशु रानी, रतन लाल, अर्जुन
वार्ड नंबर 5 से स्वर्ण सिंह, विकास कंसल व पूजा रानी
वार्ड नंबर 6 से अशोक कुमार, जोनी व राकेश गर्ग
वार्ड नंबर 7 से सुनीता रानी, वीणा रानी, डिम्पल व कौशल्या देवी
वार्ड नंबर 8 से पिंटू राम, जसपाल, गुरदास मान व नायब राम
वार्ड नंबर 9 से चरणों व किरन बाला
वार्ड नंबर 10 से शबरी, शिवा, शंकर, आशा रानी, विक्रम व अजय कुमार
वार्ड नंबर 11 से रजनी रानी, सर्वजीत कौर व सपना रानी
वार्ड नंबर 12 से जगसीर सिंह, सुधीर, गोल्डी, विक्रम, सतवीर व प्रवीन कुमार
वार्ड नंबर 13 से प्रिया, चेतन कुमार, यशपाल व अभिषेक
वार्ड नंबर 14 से परमजीत कौर, कोमल रानी व आशा रानी