फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four and a half lakh rupees recovered from factory operator accused of embezzlement of rice

चावल गबन के आरोपी फैक्टरी संचालक से साढ़े चार लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh rupees recovered from factory operator accused of embezzlement of rice
शहर के सिरसा रोड स्थित जिंदल इंडस्ट्री से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भेजे गए चावल का गबन करने के मामले में पुलिस ने भूना के मंगूवाली ढाणी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मनदीप उर्फ पंजाबी ने ड्राइवरों से चावल लेकर संदीप को बेचा था। संदीप की भूना क्षेत्र में खल-चूरी की फैक्टरी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी संदीप से साढ़े चार लाख रुपये की बरामदगी करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के मुताबिक दो मई को जिंदल इंडस्ट्री संचालक राजकुमार जिंदल ने शिकायत देकर बताया था कि उसका चावल का बिजनेस है। 24 अप्रैल को उसने मोहित रोड कैरियर के संचालक राकेश कुमार उर्फ काका को गाड़ी भेजने के लिए कहा, उसने गाड़ी भेज दी। गाड़ी में 34.8 मीट्रिक टन चावल लोड कर दिया गया। तीन से चार दिन में चावल मुद्रा पोर्ट गुजरात में पहुंचना था लेकिन नहीं पहुंचा। उसने ट्रक ड्राइवर से संपर्क किया लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद उसने ट्रांसपोर्टर व मालिक से संपर्क किया तो उन्होंने भी कहा कि ड्राइवर का मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया था कि ड्राइवर रोहताश, आजाद, राकेश उर्फ काका, दिलबाग सिंह व धन्नू ड्राइवर ने 17 लाख 96 हजार रुपये के चावल का गबन किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपी मनदीप उर्फ पंजाबी भी शामिल मिला। आरोपी ने ड्राइवरों के साथ सेटिंग करके चावल ले लिया था और इसके बाद संदीप को बेच दिया था। अब पुलिस ने संदीप को काबू करके साढ़े लाख रुपये बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed