फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four acres of wheat crop burnt due to fire in village Samain

Fatehabad News: गांव समैन में आग लगने से चार एकड़ में गेहूं की फसल जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four acres of wheat crop burnt due to fire in village Samain
गांव समैन में आग से जलती गेहूं की फसल।
समैन (फतेहाबाद)। गांव समैन में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गेहूं की फसल में आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। आग से एक अन्य किसान के तीन एकड़ में कंबाइन से गेहूं कटाई के बाद बचे फाने भी जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए व आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन

किसानों ने गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना टोहाना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए किसान टोडर फौजी ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की खड़ी फसल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। फसल में आग किन कारणों से लगी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के किसान व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। किसान के जिस समय गेहूं की फसल में आग लगी, तब हवा तेज चल रही थी, इसलिए आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। किसान टोडर के अनुसार आग से उनकी चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई व उनके परिवार से ही धारा राम की तीन एकड़ में गेहूं की फसल की कटाई के बाद बचे फाने जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed