फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four AC buses will soon join the fleet of Fatehabad Roadways

Fatehabad News: फतेहाबाद रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी चार एसी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Four AC buses will soon join the fleet of Fatehabad Roadways
फतेहाबाद। गर्मी के मौसम में अक्सर रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी से काफी दिक्कत आती है, लेकिन इस बार फतेहाबाद रोडवेज को चार एसी बसें मिलने वाली हैं। इन बसों में सफर के लिए भले ही अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा, लेकिन लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद रोडवेज विभाग ने इसके लिए टेंडर लगाया हुआ है और जल्द ही विभाग को यह बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोडवेज की कोई भी एसी बस डिपो में नहीं है। कई साल पहले जरूर वोल्वो दिल्ली के लिए चली थी, जो कुछ समय बाद ही बंद हो गई थी। अब रोडवेज विभाग एक बार फिर से एसी बसें चलाने जा रहा है। कई रोडवेज डिपो को तो पहले टेंडर में बसें मिल चुकी हैं और अब नया टेंडर लगा है, जिसमें फतेहाबाद रोडवेज को चार बसें मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने इनका पूरा रूट मैप तैयार कर लिया है कि ये बसें किन-किन रूट पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बड़े रूटों पर चलेंगी बसें
रोडवेज विभाग इन बसों को लंबे रूटों पर चलाने की योजना बना रहा है। यह बसें फतेहाबाद से अमृतसर, जयपुर, दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए चलाई जा सकती हैं। इन रूटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है, ऐसे में इन बसों को इन्हीं रूटों पर चलाने की योजना है। वहीं जिले में मिनी बसों की संख्या भी अब 31 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 150 बसों का हुआ है टेंडर
नई एसी बसों के लिए पूरे प्रदेश में 150 बसों का टेंडर हुआ है। इनमें फतेहाबाद रोडवेज को भी चार बसें मिलने वाली हैं। इसके अलावा अन्य जिलों को भी यह बसें मिलेंगी। हालांकि अधिकतर बसें जीटी बेल्ट के जिलों में जाएंगी।

कोट
गर्मी के मौसम में लंबे रूट के यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए चार एसी बसों की मांग सरकार के सामने रखी गई थी। इन बसों का टेंडर लग चुका है, संभावना है कि जल्द ही फतेहाबाद रोडवेज बेड़े को चार एसी बसें मिल जाएंगी। इन बसों को लंबे रूटों पर ही चलाया जाएगा।
-शेर सिंह, जीएम, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed