{"_id":"6993532ac9fabd1e390b0fd3","slug":"fortified-rice-mills-allege-supply-irregularities-with-shellers-claiming-it-is-being-issued-to-those-paying-20-30-rupees-more-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148774-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फोर्टिफाइड राइस की मिलों में सप्लाई में गड़बड़ी के आरोप, शैलर बोले 20-30 रुपये ज्यादा देने वाले को हो रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फोर्टिफाइड राइस की मिलों में सप्लाई में गड़बड़ी के आरोप, शैलर बोले 20-30 रुपये ज्यादा देने वाले को हो रहा जारी
Mon, 16 Feb 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में अधिकारियों से मिलते हुए राइस मिलर स्त्रोत एसोसिएशन
फतेहाबाद। जिले की राइस मिलों में फोर्टिफाइड राइस यानी एफआरके की सप्लाई को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे है। राइस मिलर एसोसिएशन के सदस्य सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे और गड़बड़ी के आरोप लगाए। आरोप है कि एजेंसी ने शेड्यूल जारी नहीं किया है और उसे माल दिया जा रहा है जो कि 20-30 रुपये अतिरिक्त देता है।
शिकायत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। विभाग ने मनमानी करने वाले सप्लायरों को अंतिम चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले की 261 राइस मिलों में मिलिंग का कार्य एफआरके की सुस्त सप्लाई के कारण बाधित हो रहा था।
कुलां, रतिया, और टोहाना से आए राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्य संदीप, कृष्ण व राकेश ने इस मुद्दे पर उपायुक्त से मिलकर गुहार लगाई थी कि सप्लायर फर्में मुख्यालय के नियमों की अनदेखी कर रही हैं। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, जिसके बाद सोमवार को जिला नियंत्रक कार्यालय द्वारा कड़े आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विभागीय जांच में सामने आया कि सिरसा की फर्म मैसर्स दीपम इंडस्ट्रीज निर्धारित क्रम के बजाय अपनी मर्जी से चुनिंदा मिलों को स्टाॅक जारी कर रही थी। वहीं, फरीदाबाद की मैसर्स क्रिएटिव न्यूट्रिशन और जींद की मैसर्स आरएस इंटरनेशनल ने अभी तक सप्लाई प्रक्रिया शुरू ही नहीं की है।
-
विभाग ने जारी किया नोटिस
राइस मिलरों से शिकायत के बाद जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति प्रशासन ने तीनों एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मैसर्ज पदम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सिरसा ने मनमर्जी से एफआरके जारी किया है। इसके अलावा दो अन्य सप्लायर ने अभी तक जारी ही नहीं किया गया है। अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि अलाॅट की गई राइस मिलर को एफआरके सुपरवाइजर की निगरानी में वितरित करें।