फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Panchayat Minister Devendra Babli announced to support Congress, explained strategy while pointing

Fatehabad: पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने किया कांग्रेस का साथ देने का एलान, इशारा करते हुए रणनीति समझाई

Sun, 19 May 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 01:35 PM IST
सार

पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने संवाद सम्मेलन के दौरान हाथ से कार्यकर्ताओं को इशारा करते हुए अपनी रणनीति समझाई। रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी फैसला लेने का मुझे अधिकार दिया था। लेकिन मैंने प्रमुख साथियों की कमेटी को यह फैसला लेने का अधिकार दिया है। 

विज्ञापन
Former Panchayat Minister Devendra Babli announced to support Congress, explained strategy while pointing
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन का एलान कर दिया है। रविवार को टोहाना में हुए कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान पहले देवेंद्र सिंह बबली ने हाथ से कार्यकर्ताओं को इशारा करते हुए अपनी रणनीति समझाई। बबली ने कहा कि वह एक पार्टी के विधायक हैं इसलिए स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते।

विज्ञापन


विज्ञापन


रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी फैसला लेने का मुझे अधिकार दिया था। लेकिन मैंने प्रमुख साथियों की कमेटी को यह फैसला लेने का अधिकार दिया है। इसके बाद कमेटी के सदस्य और देवेंद्र बबली के खासमखास मोंटू अरोड़ा ने ऐलान किया कि हम सभी हाथ के साथ है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हाथ के साथ को अपना समर्थन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बबली ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बड़ी दुविधा में था, मेरे पास बार-बार कार्यकर्ता साथियों के फोन आ रहे थे। वह चाह रहे थे कि राजनीतिक फैसला जल्द लिया जाए। कार्यकर्ता साथियों ने फैसला लेने का अधिकार मुझे दिया इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed