{"_id":"698a1f882368ca81f80a8788","slug":"former-mla-supporter-anu-became-chairperson-of-bhattukalan-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-148366-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व विधायक समर्थक अनु बनीं भट्टूकलां की चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व विधायक समर्थक अनु बनीं भट्टूकलां की चेयरपर्सन
Mon, 09 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
भट्टू पंचायत समिति नव निर्वाचित चेयरपर्सन अनु सरबटा का सम्मान करते पूर्व विधायक दुड़ाराम। संवाद
भट्टू कलां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अनु सरबटा को नई चेयरपर्सन चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अनु और पूर्व विधायक दुड़ाराम समर्थक खुशी से झूम उठे। अनु पंचायत समिति वार्ड संख्या पांच से निर्वाचित सदस्य हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने 9 फरवरी को नए चेयरपर्सन के चुनाव की तिथि तय की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डीडीपीओ अनूप सिंह की निगरानी में हुए चुनाव में 21 में से 17 सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व चेयरपर्सन ज्योति लूणा सहित चार सदस्य अनुपस्थित रहे। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
यह पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्ष 2022 में हुए पंचायत समिति चुनाव के बाद वार्ड 14 से निर्वाचित ज्योति लूणा को चेयरपर्सन चुना गया था। हाल ही में पंचायत समिति सदस्यों ने 22 जनवरी को ज्योति लूणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इसमें 21 में से 18 सदस्यों ने समर्थन किया। इसके चलते उन्हें पद से हटना पड़ा। ज्योति लूणा कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया समर्थक मानी जाती रही हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वे उनके समर्थन में सक्रिय भी थीं। इसके बाद पंचायत समिति में राजनीतिक खींचतान तेज हो गई थी।
विज्ञापन
पंचायत समिति चेयरपर्सन बनी अनु ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए इसका श्रेय पूर्व विधायक दुड़ाराम, वाइस चेयरमैन बंशीलाल को दिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडन, मार्केटिंग सोसायटी चेयरमैन राकेश भाम्भू, मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, अर्जुन राठोड़, योगराज शर्मा, राजेन्द्र सरबटा, सोनू चालिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
-
किसी ओर ने दाखिल नहीं किया नामांकन
अनु सरबटा के सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। इस पर उन्हें सर्वसहमति से चेयरपर्सन घोषित कर दिया गया। इस जीत के साथ ही पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि यह हाउस के सभी साथियों की बदौलत संभव हुआ है। भाजपा समर्थित अनु सरबटा चेयरपर्सन बनने से अब क्षेत्र में विकास की गति ओर तेज होगी। उन्होंने कहा कि उनके पति राजेन्द्र भी बेहद मिलनसार हैं। वे अपनी काबिलियत की बदौलत सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ पाए। इस अवसर पर पंचायत समिति वाइस चेयरमैन बंशीलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा ने भी अपने विचार रखे।