फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former MLA Balwan Daulatpuria changed party for the fourth time, now of Congress

पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया ने चौथी बार बदली पार्टी, अब कांग्रेस के हुए

Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Balwan Daulatpuria changed party for the fourth time, now of Congress
प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होते प - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया चौथी बार पार्टी बदलते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वह भाजपा में थे। मगर उन्होंने 31 जनवरी को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा से मात्र सात महीने में ही उनका मोह भंग हो गया था। मंगलवार को गुरुग्राम में बलवान सिंह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

कभी कुलदीप बिश्नोई के खास थे बलवान सिंह
भाजपा से पहले बलवान सिंह दौलतपुरिया इनेलो में शामिल थे। इनेलो के टिकट पर ही वे 2014 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनेलो से पहले वह हजकां में रहते हुए कुलदीप बिश्नोई के खास माने जाते थे। मगर कुलदीप बिश्नोई द्वारा हजकां का कांग्रेस में विलय कर दिया गया, जबकि बलवान सिंह ने अपनी राहें अलग करते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
विज्ञापन

दुड़ाराम और बलवान सिंह में रही है टक्कर
फतेहाबाद में पिछले सात साल से मौजूदा भाजपा विधायक दुड़ाराम और बलवान सिंह दौलतपुरिया के बीच कांटे की टक्कर रही है। 2014 में इनेलो से टिकट पाकर बलवान सिंह दौलतपुरिया ने तत्कालीन हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम को 3500 से अधिक वोटों से हराया था। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी बलवान सिंह भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे। मगर ऐन वक्त पर दुड़ाराम भाजपा से टिकट पाने में बाजी मार गए। इस कारण दौलतपुरिया का टिकट कट गई। भाजपा से दुड़ाराम विधायक बन गए, ऐसे में भाजपा में बलवान सिंह दौलतपुरिया को ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पाई। इस कारण किसान आंदोलन का मौका भुनाते हुए उन्होंने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया और अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार को मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस में शामिल होकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस किसान, मजदूर, व्यापारियों व छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है।
- बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed