{"_id":"69f38da932233f1bb806dfe8","slug":"former-mla-assures-transfer-of-bdpo-within-10-days-public-representatives-end-protest-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152983-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व विधायक ने 10 दिनों में बीडीपीओ के तबादले का दिया आश्वासन, जनप्रतिनिधियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व विधायक ने 10 दिनों में बीडीपीओ के तबादले का दिया आश्वासन, जनप्रतिनिधियों का धरना समाप्त
Thu, 30 Apr 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पंचायत समिति चेयरपर्सन धरना समाप्त करने के बाद बैठक करते हुए स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजनलाल की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले चार दिनों से जारी जनप्रतिनिधियों का धरना वीरवार को समाप्त हो गया। पूर्व विधायक दुड़ाराम के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद पंचायत समिति चेयरपर्सन, सदस्यों और सरपंचों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने चेयरपर्सन पूजा बरसीन, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों की समस्याओं को सुना और विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि 10 मई तक संबंधित अधिकारी का तबादला करवा दिया जाएगा और क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। इस आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।
-
ये था मामला
चेयरपर्सन पूजा रानी ने बीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विकास कार्यों की फाइलें लटकाते और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। धरने पर मौजूद वार्ड 28 के प्रतिनिधि हनुमान सोनी और अन्य सरपंचों ने कहा कि अधिकारी की तानाशाही के कारण पंचायतों की ग्रांट और प्रोजेक्ट्स ठप पड़े थे। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वे 10 मई तक का इंतजार करेंगे और यदि वादा पूरा नहीं हुआ तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।