फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former BJP district president lodged a complaint against three people in the audio viral case

Fatehabad News: ग्रोहा ने ऑडियो वायरल मामले में तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Former BJP district president lodged a complaint against three people in the audio viral case
रतिया। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा ने सोमवार को शहर थाने में शिकायत देकर तीन लोगों पर उनके फोन की ऑडियो वायरल कर बदनाम करने की साजिश की शिकायत दी है। वहीं शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में कानूनी राय लेकर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


ग्रोहा ने उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस को आईटी एक्ट व मानहानि का मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। बता दें कि ग्रोहा ने शहर के कुछ पार्षदों के साथ बातचीत की ऑडियो वायरल होने व क्षेत्र में बढ़ रही चर्चाओं के बाद यह शिकायत दी है। शहर पुलिस को दी शिकायत में भाजपा के पूर्व जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वार्ड 16 के पार्षद गौरव शर्मा, वार्ड 11 के पार्षद विजय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं। दोनों ही राजनीतिक रंजिश रखते हुए उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


जिसमें वार्ड 13 की पार्षद नीरू बाला के प्रतिनिधि विक्की भी सहयोग कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उक्त तीनों लोग शहर के कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर नगर पालिका प्रधान प्रीति खन्ना व उपप्रधान जोगेंद्र नंदा को हटाना चाहते हैं। बलदेव ग्रोहा का कहना है कि जोगेंद्र नंदा ने अपने फोन से गौरव शर्मा से बात करवाई। जिससे गौरव शर्मा ने रिकॉर्ड कर ऑडियो को वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव ग्रोहा का कहना है कि रिकार्डिंग में वह जो 5-6 लोगों का सेट बनाने की बात कर रहे हैं वह अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध 5-6 लोगों को इकट्ठा करने की मंशा से कर रहे हैं। गौरव शर्मा को रिकार्डिंग में जो दो पैसे बनाने की बात कही है वह उसे स्ट्रीट लाइट का टेंडर लेने के संबंध में कही है। शिकायत में आरोप है कि गौरव शर्मा प्रीति खन्ना को हटाकर स्वयं नगरपालिका प्रधान बनना चाहता है। इसी साजिश के तहत उसने कॉल रिकॉर्ड की ऑडियो वायरल की है, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed