{"_id":"65eca5281d48539a330760e5","slug":"forest-department-will-remove-dry-trees-in-the-district-tender-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114021-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में सूख चुके पेड़ों को हटवाएगा वन विभाग, जारी किया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में सूख चुके पेड़ों को हटवाएगा वन विभाग, जारी किया टेंडर
Sat, 09 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुराने व ठूंठ होकर सड़क पर गिर चुके पेड़ों को अब वन विभाग ने काटने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वन विभाग ने 25 लाख रुपये का टेंडर इन पेड़ों को काटने व इनकी जड़ों को निकालने के लिए जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की बागवानी शाखा ने भी नेशनल हाइवे-9 पर डिवाइडरों पर लगे पौधों को पानी देने व उनकी देखभाल के लिए 5 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
फतेहाबाद जिले के वन क्षेत्र और गैर वन क्षेत्र में अनेक पेड़ ऐसे हैं, जो सूख चुके हैं और गिरने के कगार पर हैं। कई पेड़ तो सड़कों पर आ गिरे हैं। इन सूखे पेड़ों को जड़ समेत उखाड़ने के लिए वन विभाग ने टेंडर जारी किया है। इसके लिए कोई भी लकड़ी व्यापारी या अन्य एजेंसी टेंडर भर सकती है। वन विभाग की ओर से यह टेंडर 31 मार्च 2025 तक के लिए जारी किया गया है और टेंडर 15 मार्च 2024 को खोला जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई है। विभाग की ओर से इसके लिए 25 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सूखे पेड़ उखाड़ने व उनको जड़ समेत निकालने के लिए संबंधित एजेंसियों व लकड़ी व्यापारियों के लिए शर्तें भी रखी गई हैं। वन विभाग के अनुसार, इस वक्त जिले में सड़कों व वन तथा गैर वन क्षेत्र में करीब 2 हजार पेड़ ऐसे हैं, जो सूख चुके हैं। इनमें कई गिरने के कगार पर हैं तो कई गिर भी चुके हैं। संवाद
लोक निर्माण विभाग करेगा पौधों की निगरानी
वहीं लोक निर्माण विभाग की बागवानी शाखा ने भी नेशनल हाईवे-9 पर डिवाइडरों पर लगे पौधों के रखरखाव व उनको पानी देने के लिए 4 लाख 93 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। शहर से गुजरने वाले डिवाइडर पर लगे पौधों के रखरखाव व उनको पानी देने का यह टेंडर 1 अप्रैल 2024 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक रहेगा।
विज्ञापन
वन क्षेत्र व गैर वन क्षेत्र में कई पेड़ सूख चुके हैं। इन पेड़ों की जड़ों सहित कटाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। जो 15 मार्च को खोला जाएगा। इन पेड़ों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।