फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   For the first time in the district this year, 15 corona infected patients were found in a single day.

Fatehabad News: इस वर्ष जिले में पहली बार एक दिन में 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the district this year, 15 corona infected patients were found in a single day.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
फतेहाबाद। इस वर्ष जिले में पहली बार एक दिन में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज अस्पताल में दाखिल है जबकि 20 संक्रमित होम आइसोलेट है। कोरोना के बढ़ते केसों के बावजूद नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और न ही मरीज जागरूक हो रहे है। यहां पर मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जबकि एक दिन पहले ही सिविल सर्जन, उप सिविल सर्जन और मनोरोग विशेषज्ञ भी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले के गांव माजरा निवासी 78 वर्षीय महिला, फतेहाबाद की डीसी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवती, सूर्या एनक्लेव निवासी 25 वर्षीय युवती, टोहाना निवासी 22 वर्षीय युवती, टोहाना के सैनी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवक, जाखल की मुंदलिया निवासी 22 वर्षीय युवती, गांव अकांवाली निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव जमालपुर शेखां निवासी 26 वर्षीय युवक, टोहाना के भाटिया नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव अकांवाली निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना के कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, गांव चिंदड़ निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव अहलीसदर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव ढाणी लाधुवास निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


मरीजों की आरबीएसके टीम करेगी स्क्रीनिंग
कोरोना संक्रमित मरीजों की स्क्रीनिंग आरबीएसके टीम करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आरबीएसके यानि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की ड्यूटी कोरोना संक्रमित मरीजों की स्क्रीनिंग में लगाई है। ये टीमें कोरोना संक्रमित के पास जाएगी और स्वास्थ्य की जांच करेंगी। इस दौरान अगर संक्रमित को रेफर करने की जरूरत है तो उसे रेफर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर तक मिल चुके संक्रमित, फिर भी नहीं अलर्ट
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। बावजूद इसके नागरिक अस्पताल में ही डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही। जिले में पुलिस अधीक्षक, डीएमसी, सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और डॉक्टर भी संक्रमित मिल चुके हैं।

-----------
कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग अलर्ट है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं। जिले में फिलहाल 21 एक्टिव केस हैं। इसमें 20 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed