फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Food safety officer filled samples of desi ghee and curd in Tohana

टोहाना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने देसी घी व दही के भरे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Food safety officer filled samples of desi ghee and curd in Tohana
टोहाना में डेयरी से सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दमकौरा रोड स्थित डेयरी पर छापे मार कर देसी घी (लूज) व दही के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी ने डेयरी संचालक के पास रखा 950 ग्राम सोया का प्रोडक्ट भी नष्ट किया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल रही थी कि टोहाना के दमकौरा रोड पर फार्मर मिल्क डेयरी पर सोया प्रोडक्ट को सोया पनीर कहकर बेचा जा रहा है। डेयरी संचालक रणजीत नैन ने सोया प्रोडक्ट को सोया पनीर के नाम से बेचने के लिए अपनी डेयरी के आगे बैनर भी लगाया हुआ था। सुरेंद्र पुनिया के अनुसार उन्होंने डेयरी से देसी घी व दही के सैंपल लिए हैं जबकि 950 ग्राम सोया प्रोडक्ट को बरामद कर उसे नष्ट किया है। सोया प्रोडक्ट को नष्ट इसलिए किया गया क्योंकि इस प्रोडक्ट की क्वांटीटी सैंपल के लिए बहुत कम थी। सैंपल के लिए कम से कम दो किलो सोया प्रोडक्ट चाहिए। फिलहाल डेयरी संचालक को चेतावनी देकर यह हिदायत दी गई है कि वह आगे से इस तरह के प्रोडक्ट न बेचें।
विज्ञापन

फैक्टरी का लाइसेंस किया जाएगा सस्पेंड
इस कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि शहर की जिस फैक्टरी में सोया प्रोडक्ट तैयार किया जा रहा है, उसका लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed