{"_id":"14e03e908a7be5cefcf0bdbba332cc60","slug":"following-the-feud-married-beaten-by-domestic-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलु कलह के चलते ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलु कलह के चलते ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
गृह कलह के चलते दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
दोनो महिलाओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने एक महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। जबकि एक घायल महिला का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अस्पताल में उपचारधीन गांव भावदीय निवासी बबली पत्नी कश्मीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी सास तथा ससुर ने घरेलू मामले को लेकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने मायके में दी। मायके से आए उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने बबली को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में अस्पताल में उपचारधीन सीमा पत्नी देबू निवासी ढ़ाणी टालीवाली ने अपने ससुरालियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।