फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Followers are sending Rakhi to Ram Rahim from fatehabad

हरियाणा: राम रहीम को राखी और चिट्ठी भेजने का सिलसिला शुरू, डाकघर पर अनुयायियों की लगी कतार

Mon, 02 Aug 2021 08:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 08:07 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद से राम रहीम के अनुयायी सुनारिया जेल के पते पर राखी और जन्मदिन की बधाई वाले खत भेज रहे हैं। यहां जाखल के डाकघरों पर अनुयायियों की कतार देखने को मिल रही है। सोमवार से अनुयायियों की संख्या और बढ़ गई है। बता दें कि 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन और 21 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है।

विज्ञापन
Followers are sending Rakhi to Ram Rahim from fatehabad
राखी भेजने के लिए कतार में लगे अनुयायी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

15 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्मदिन होता है। अनुयायी पूरे अगस्त महीने को अवतार माह के रूप में मनाते हैं। डेरा प्रमुख के जेल जाने से पहले हर साल 15 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होता था। हालांकि, यौन शोषण मामले में राम रहीम के जेल जाने के बाद से पहले जैसा आयोजन अब नहीं होता।

विज्ञापन


इसी महीने 21 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में इन दिनों हरियाणा के जाखल के डाकघरों से डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल के पते पर राखी और जन्मदिन की ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला जारी है। डेरा प्रेमी कतार में लगकर राखी व ग्रीटिंग पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


जाखल डाकघर के पोस्ट मास्टर रोशनलाल और श्यामलाल का कहना है कि ज्यादातर अनुयायी ग्रीटिंग और राखी भेज रहे हैं। जाखल में डाकघर में पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों ने डेरा प्रमुख को राखी और ग्रीटिंग कार्ड भेजे हैं। हर रोज डेरा श्रद्धालु ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप डाकघर सिधानी के मुख्य पोस्ट मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि डेरा श्रद्धालु अपने हाथों में सफेद व खाकी रंग के लिफाफे लिए कतारों में लगे नजर आते हैं। यहां से क्षेत्र के काफी गांवों से श्रद्धालु सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख के 54वें जन्मदिन के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोमवार से यह सिलसिला ज्यादा बढ़ गया है।


डेरा प्रेमी अरतीस कुमार इन्सां, राजेंद्र कुमार बारू, लिली कुमार इन्सां, केवल सिंह, शिवनारायण, बॉबी बिंदल, वीरेंद्र बिंदा, सोनू, रवि गुप्ता के अलावा गांव सिधानी के महेंद्र सिंह, सत्यवान, निशु, रिंकू गुर्जर, प्रेम इन्सां, धनपति, सावित्री, नीतू, सुखी, किरणपाल, छिंदर कौर इन्सां ने बताया कि 'जब से उनके गुरु सुनारिया जेल गए हैं, तब से वह हर साल ग्रीटिंग व राखी भेजते हैं। अगस्त महीने में उनका जन्मदिन होता है, इसलिए पूरे महीने को अवतार माह के रूप में मनाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed