फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog took away the father from two children on the very first day

Fatehabad News: कोहरे ने पहले ही दिन छीना दो बच्चों से पिता का साया

Tue, 12 Nov 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fog took away the father from two children on the very first day
भूना क्षेत्र में सुबह के समय गहरे कोहरे के बीच जाते वाहन।
फतेहाबाद/भूना/रतिया। जिले में इस सीजन के पहले कोहरे ने ही प्रवासी मजदूर की जान लील ली। सुबह के समय दृश्यता मात्र 50 मीटर से भी कम रही। इस कारण गांव दहमान-सिवानी रोड पर निजी स्कूल की गाड़ी और बाइक की टक्कर में प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल की गाड़ी में बैठे 15 विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। टोहाना में रोडवेज बस धंस गई तो रतिया क्षेत्र में निजी बस ट्राले से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें दूसरे वाहनों के जरिये गंतव्य की ओर रवाना किया गया। कोहरे का सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा।
विज्ञापन


सुबह के समय रोडवेज बसों से लेकर ट्रेन तक अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। भट्टू रूट पर चलने वालीं ट्रेन 18 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से परिवार सहित पोल्ट्री फार्म पर काम करता था संजय :
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 28 वर्षीय प्रवासी श्रमिक संजय कुमार गांव दहमान निवासी चेयरमैन फूल कुमार दहिया के पोल्ट्री फार्म पर परिवार सहित काम करता था। इस पोल्ट्री फार्म को जाखड़खेड़ा निवासी अनिल कुमार ने ठेके पर लिया हुआ है। पिछले करीब चार साल से संजय कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फार्म के मुर्गों की देखरेख कर रहा था।

रतिया के गांव चिम्मो में निजी बस से टकराया ट्राला : रतिया क्षेत्र के गांव चिम्मो के पास मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण निजी बस ट्राले से टकरा गई। इससे बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस के सामने वाले शीशे भी टूट गए। जानकारी के अनुसार निजी बस के चालक-परिचालक मंगलवार सुबह फतेहाबाद से सवारियां बैठाकर टोहाना की तरफ जा रहे थे।

बस में चालक-परिचालक के अतिरिक्त करीब 32 सवारियां थीं, जिनको टोहाना जाना था। जैसे ही बस गांव चिम्मो के पास पहुंची तो वहां पर एक ट्राले को बैक किया रहा था और कोहरे के कारण बस चालक को ट्राले का पता नहीं चल पाया। इस कारण बस की सीधी टक्कर ट्राले के साथ हो गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं।


बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सवारियों को बाहर निकाला और मामूली उपचार के बाद अन्य वाहनों से सवारियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। निजी बस के परिचालक काला सिंह ने बताया ट्राला चालक की लापरवाही से बस की टक्कर हुई है। गनीमत रही कि सवारियों को ज्यादा चोट नहीं लगी। हालांकि, बस का काफी नुकसान हुआ है।
ये ट्रेन पहुंची देरी से
हिसार-जींद ट्रेन
-
18 मिनट

रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन
-
40 मिनट

धुरी-सिरसा ट्रेन
-
45 मिनट

गोरखधाम एक्सप्रेस
-
2 घंटे

रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन
-
44 मिनट

जयपुर-बठिंडा ट्रेन
-
25 मिनट

मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन
-
55 मिनट

किसान एक्सप्रेस
-
21 मिनट

श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन
-
31 मिनट

भूना क्षेत्र में सुबह के समय गहरे कोहरे के बीच जाते वाहन।

भूना क्षेत्र में सुबह के समय गहरे कोहरे के बीच जाते वाहन।

भूना क्षेत्र में सुबह के समय गहरे कोहरे के बीच जाते वाहन।

भूना क्षेत्र में सुबह के समय गहरे कोहरे के बीच जाते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed