फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog started spreading, chances of rain are being made from tomorrow

Fatehabad News: छाने लगी धुंध, कल से बन रहे बारिश के आसार

Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fog started spreading, chances of rain are being made from tomorrow
फतेहाबाद भट्टू रोड पर धुंध के दौरान लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को सर्दी की पहली धुंध छाई। इसके साथ ही ठंड का कहर भी जारी है। जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को छह डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा था लेकिन अब मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

धुंध छाने के कारण जिले में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। ऐसे मौसम में वाहन चालकों को गाड़ियाें की हेडलाइट जलानी पड़ी। सफर के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह साढ़े दस बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हो सके। धूप खिलने के कारण लोग पार्काें और घरों की छत पर घूमते नजर आए। वहीं, धुंध के कारण कई रेलगाड़ियां एक से आधे घंटे तक की देरी से पहुंच सकीं। ऐसे में गंगानगर-दिल्ली वाया रेवाड़ी ट्रेन सुबह 35 मिनट देरी से, फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन 40 मिनट और दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट देरी से भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंची सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------दो कोट-------
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है कोहरा
घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अभी गेहूं की फसल में पानी की जरूरत है। धुंध पड़ने से गेहूं की फसल में पानी जरूरत भी कम होगी। इससे किसानों को पानी के खर्च की बचत होगी है। फसल में खाद भी कम डालनी पड़ेगी। कोहरे के दौरान गिरने वाली ओस से गेहूं और सब्जियों की फसलों की वृद्धि दर बढ़ेगी। ऐसे में होने वाली बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। - डॉ. बहादुर सिंह गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी, भट्टू कलां।

-------
जिले में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रविवार से हवाओं में बदलाव आएगा। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में रविवार रात से सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस कारण सोमवार को क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 से 26 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने, उत्तरी और उत्तर पश्चिमी दिशा में ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है लेकिन 26 दिसंबर रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
- डॉ. मदन लाल खिचड़ विभागाध्यक्ष, एचएयू, हिसार।

फतेहाबाद भट्टू रोड पर धुंध के दौरान लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद

फतेहाबाद भट्टू रोड पर धुंध के दौरान लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed