{"_id":"656a1ce36682c5948b0a4886","slug":"fog-started-deepening-trains-getting-delayed-temperature-also-dropped-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9130-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गहराने लगी धुंध, रेलगाड़ियां हो रहीं देर, तापमान में भी आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गहराने लगी धुंध, रेलगाड़ियां हो रहीं देर, तापमान में भी आई गिरावट
विज्ञापन
फतेहाबाद। ठंड के साथ ही सुबह व रात को धुंध अधिक होने के चलते रेलगाड़ियाें देरी से आ रही हैं, जिस कारण यात्रियों को रेलगाड़ियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जाखल में दो से ढाई घंटे रेलगाड़ियां देरी से आ रही हैं, वहीं भट्टूकलां में भी रेलगाड़ियां एक घंटे से 40 मिनट देरी से आ रही हैं। वहीं सुबह व रात को धुंध रहती है, दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
फतेहाबाद में पिछले तीन दिनों से सुबह व शाम को धुंध छाने लगी है। इससे जहां वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलगाड़ियां भी देरी से आ रही हैं। जाखल व भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियां काफी देरी से आ रही हैं, जिस कारण यात्रियों को ठंड में लंबे समय तक रेलगाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भट्टूकलां में आने वाली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से आई। इसी प्रकार रेवाड़ी-फाजिल्का रेलगाड़ी 1 घंटा देरी से आई। रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन 52 मिनट व दिल्ली एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से पहुंची। जाखल में अवध आसाम एक्सप्रेस-बीकानेर जाने वाली ट्रेन ढाई घंटे देरी से आई। वहीं, वैष्णों देवी को जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से चली।
धुंध के कारण सुबह व शाम के तापमान में भी गिरावट आ रही है। दिन का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह व शाम को धुंध होने के कारण वाहन भी रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 1 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है
-डॉ. मदन खीचड, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।