फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog reduces visibility, vehicles crawl on roads but nectar for crops

Fatehabad News: धुंध से दृश्यता हुई कम, सड़कों पर रेंगे वाहन पर फसलों के लिए अमृत

Sun, 14 Dec 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fog reduces visibility, vehicles crawl on roads but nectar for crops
भट्टू  फतेहाबाद के राज्य मार्ग से सुबह के समय छाई धुंध से गुजरता ट्रैक्टर चालक। संवाद
फतेहाबाद। ठंड के मौसम में रविवार को धुंध ने दस्तक दी। सुबह के समय दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रही। इसके चलते सड़कों पर यातायात धीमा रहा। वहीं ट्रेनों के आवागमन पर इसका असर रहा। ट्रेन एक से लेकर 6 घंटे तक देरी से चलीं। वहीं गांव कन्हड़ी में धुंध के कारण कार तालाब में गिर गई, हालांकि ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल बचा लिया।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे के बाद कोहरा छटा तो सूर्य के दर्शन हुए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक सुबह के समय धुंध छाई रहने के आसार हैं। धुंध के कारण अलसुबह सड़कों से गुजरने वाले और लंबी दूरी के वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। धुंध के साथ ही जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते नजर आए। आसमान साफ होने और धूप निकलने के बाद यातायात सामान्य हो पाया और लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध के कारण फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चली। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रबी की फसलों के लाभदायक है धुंध

सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि गेहूं, सरसों और अन्य रबी की फसलों के लिए धुंध लाभदायक है। धुंध से फसलों में वृद्धि बढ़ेगी और बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं अगर मौसम में आए बदलाव से बारिश होती है तो यह फसलों के संजीवनी का काम करेगी।

-

:: राज्य में मौसम आमतौर पर 20 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील संभावित है। सोमवार को आंशिक बादल व सुबह के समय मध्यम से गहरी धुंध रहने के आसार हैं। 16 व 17 दिसंबर को उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट रहेगी। परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है। 18 से 20 दिसंबर तक एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कहीं-कहीं अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार हैं।


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
--------------
धुंध छाने के साथ ही कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं

जाखल। धुंध का असर ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। रविवार को जाखल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चली। 15743 फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 6 घंटे की देरी से पहुंची। इसका जाखल पहुंचने सुबह साढ़े 9 बजे के करीब का है। यह साढ़े घंटे की देरी से शाम करीब 4 बजे पहुंची। 54044 हिसार से जींद पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से पहुंची। 12137 पंजाब मेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई। इसके साथ ही 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से रवाना हुई। वही बठिंडा से चलकर जाखल के रास्ते दिल्ली जाने वाली 15744 फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है। इसके साथ ही अमृतसर से अजमेर जाने वाली गाड़ी संख्या 19614 व 14654 अमृतसर से हिसार जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed