फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog in the morning and relief from sunshine in the afternoon

Fatehabad News: सुबह धुंध तो दोपहर को खिली धूप से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and relief from sunshine in the afternoon
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मंगलवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री की कमी व सुबह धुंध के कारण लोग ठंड से परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। जिले में रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में तीन दिन से बादलवाही रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे थे। रात गहराते ही धुंध की चादर बिछ जाती है। सोमवार रात को भी जिले को धुंध ने घेर लिया। सुबह भी धुंध छाई रही और दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी आ गई। सुबह धुंध के कारण वाहन भी सड़कों पर रेंगते नजर आए। सुबह ठंड के कारण लोग भी घरों में दुबके रहे। दोपहर 1 बजे धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लोग शहर में धूप सेंकते नजर आए। 3 घंटे खिली धूप से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन जैसे ही शाम गहराई तापमान फिर से गिरने लगा और ठंड बढ़ गई। फतेहाबाद में मंगलवार को दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह घंटे लेट रही गोरखधाम एक्सप्रेस
सुबह धुंध के कारण रेल यातायात में सबसे अधिक देरी से गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आई। भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस के पहुंचने का समय सुबह 10.13 बजे का है जबकि ट्रेन 6 घंटे 28 मिनट की देरी से दोपहर 4.41 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
31 जनवरी तक आसमान में बादलवाही रहेगी। 1 फरवरी से 2 फरवरी को फतेहाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी तक बारिश का मौसम संभावित है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed