{"_id":"64b774f77b3ce2a680042d35","slug":"flood-water-reaches-bypass-in-fatehabad-embankment-built-in-front-of-underpass-to-save-city-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बाईपास तक पहुंचा बाढ़ का पानी, शहर को बचाने के लिए अंडरपास के आगे बनाया तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बाईपास तक पहुंचा बाढ़ का पानी, शहर को बचाने के लिए अंडरपास के आगे बनाया तटबंध
Wed, 19 Jul 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:00 AM IST
सार
फतेहाबाद शहर की तरफ बह रहे पानी को दूसरी तरफ निकालने के लिए प्रशासन द्वारा रतिया रोड पर तीसरी जगह कट लगाया गया है। पहले गांव अयाल्की, उसके बाद बाईपास के नजदीक और तीसरी जगह शिव मंदिर के पास जेसीबी से फतेहाबाद-रतिया मुख्य सड़क पर तीसरी जगह कट लगाया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में घग्गर नदी का पानी अब जिला मुख्यालय स्थित फतेहाबाद शहर के बाईपास तक पहुंच गया है। बाईपास पर बने आर्यन स्कूल के आगे जलभराव हो गया है। शहर में पानी प्रवेश न कर पाए, इसके लिए प्रशासन द्वारा अंडरपास के आगे मिट्टी के कट्टे लगाकर तटबंध बनाया गया है। सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण शीशमहल के पास कट लगाया गया। इससे पानी को खान मोहम्मद और ढाणी ईस्सर गांव की ओर से मोड़ने का प्रयास किया गया है। राहत की बात यह है कि रतिया व जाखल क्षेत्र में पानी का बहाव कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन
रतिया रोड पर तीसरी जगह लगाया गया कट
फतेहाबाद शहर की तरफ बह रहे पानी को दूसरी तरफ निकालने के लिए प्रशासन द्वारा रतिया रोड पर तीसरी जगह कट लगाया गया है। पहले गांव अयाल्की, उसके बाद बाईपास के नजदीक और तीसरी जगह शिव मंदिर के पास जेसीबी से फतेहाबाद-रतिया मुख्य सड़क पर तीसरी जगह कट लगाया गया है। हालांकि, फतेहाबाद व रतिया के बीच सड़क के दोनाें तरफ खेतों में भारी जलभराव हो चुका है।
विज्ञापन
बारिश भी हुई शुरू, बढ़ेगी परेशानी
शहर में सुबह 10.30 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। हालांकि, बारिश ज्यादा तेज नहीं है। मगर इससे बचाव कार्यों में जुटे लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। रतिया क्षेत्र के गांवों की ढाणियों में बसे लोगों को लगातार प्रशासन की बचाव व राहत टीमों द्वारा नाव में बिठाकर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इन परिवारों को स्कूलों व गुरुद्वारों में चल रहे राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन