फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Flood in Haryana: Flood water reached Fatehabad

Flood in Haryana: फतेहाबाद पहुंचा बाढ़ का पानी, अयाल्की के पास दो जगह तोड़ी सड़क

Wed, 19 Jul 2023 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 12:36 AM IST
सार

 जगह-जगह सड़कें टूटी हैं। धिड़ के कुछ इलाके भी पानी से भरे हैं। सेना ने मोर्चा संभाला है। बाढ़ के चलते अयाल्की के ग्रामीणों ने जाम लगाया। वहीं सड़क तोड़ने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन
Flood in Haryana: Flood water reached Fatehabad
अयाल्की के खेतों में बाढ़ के पानी से निकलते ग्रामीण। सिधानी में राशन पहुंचाते आर्मी टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में मंगलवार को बाढ़ के हालात काफी खराब हो चुके हैं। जाखल, टोहाना व रतिया के बाद बाढ़ का पानी फतेहाबाद में प्रवेश कर गया है। फतेहाबाद से रतिया मार्ग पर रंगोई चैनल में कई स्थानों पर दरारें आ चुकी हैं। अब तक जिले के 102 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। गांव अयाल्की के पास सड़क तोड़ने के बाद पानी का रुख एक ओर जहां फतेहाबाद की ओर हो गया है, वहीं दूसरी ओर गांव ढाणी ठोबा, ढाणी छतरियां, नुरकी अली की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन



गांव अयाल्की की आबादी में जलभराव न हो, इसलिए प्रशासन ने रतिया-फतेहाबाद मार्ग पर दो स्थानों पर जेसीबी से सड़क को तोड़कर पानी का फ्लो दूसरी ओर कर दिया। चिम्मो हैड से निकला पानी व फतेहाबाद के अयाल्की गांव के पास से गुजरने वाले रंगोई चैनल में जा मिला। गांव अयाल्की में सुबह सात बजे ही बाढ़ का पानी पहुंच गया और गांव के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद यह पानी रंगोई चैनल के तटबंधों को तोड़ते हुए चैनल में घुस गया। अयाल्की के रंगोई चैनल के पास भी बड़ा कटाव आने के चलते पानी धिड़ होते हुए ढाणी मसीता तक पहुंच गया है और फतेहाबाद से तीन किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अयाल्की के 37 परिवारों को दी स्कूल में शरण
गांव अयाल्की में बाढ़ के प्रकोप के चलते रतिया रोड पर दूसरी साइड की निचली आबादी में पानी घुसने का भय बन गया, जिसके चलते प्रशासन को दो जेसीबी लगाकर रतिया-फतेहाबाद मार्ग को दो जगह से तोड़ना पड़ा। पानी का बहाव इतना तेज था कि इस इलाके में पांच फिट से अधिक पानी बह रहा था।

आसपास के सभी गांवों की ढाणियों को खाली करवा दिया गया है और उनको अयाल्की के सरकारी स्कूल में रखा गया है। अयाल्की के स्कूल में 37 परिवारों को शरण दी गई है। सड़क तोड़े जाने के बाद गांव के ही दो गुट आमने सामने हो गए। एक गुट का कहना था कि उनका बचाव होगा तो दूसरे गुट के लोगों का कहना था कि पानी दूसरी ओर से मुड़कर अयाल्की में उनके घरों की ओर आ जाएगा। इस पर दोनों गुटों में बहस हो गई और हल्की पत्थरबाजी भी हुई।

मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। वहीं पुलिस ने भी फतेहाबाद के रतिया बाईपास पर बैरिकेड्स लगाकर रतिया रोड पर वाहन चालकों को रोकना आरंभ कर दिया। उनको दूसरे मार्गों से रतिया व पंजाब की ओर भेजा जा रहा है।

प्रशासन का हॉट स्पॉट बना रंगोई चैनल
अयाल्की के पास से गुजरने वाला रंगोई चैनल प्रशासन के लिए फिलहाल हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर तीन डीएसपी सहित सिंचाई विभाग, पंचायती राज के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रंगोई चैनल के तटबंध न टूटे इसके लिए लगातार बांध बनाए जा रहे हैं। फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर व एसपी आस्था मोदी लगातार रंगोई चैनल का दौरा करती रहीं। वहीं आर्मी ने भी यहां पर मोर्चा खोल दिया है। आर्मी ड्रोन के माध्यम से आबादी वाले क्षेत्रों पर नजर रख रही है।

काताखेड़ी में सड़क तो बहलभोमिया के पास नहर तोड़ी
पानी के बहाव से बचने के लिए बहलभोमिया में भिरडाना डिस्ट्रीब्यूटरी को ग्रामीणों ने तोड़ दिया, जिससे पानी भिरडाना में प्रवेश कर गया। इसके अलावा गांव काताखेड़ी में चार-चार फुट पानी आ जाने के चलते सड़क को तोड़कर पानी का प्रवाह दूसरी ओर किया गया। गांव रजाबाद व बहल भोमिया में सुबह ही पानी पहुंच गया था और यह पानी अब बरसीन से होते हुए फतेहाबाद की ओर प्रवेश कर गया है।

रजाबाद में ढाणी में फंसा परिवार
गांव रजाबाद की एक ढाणी में फंसे दयानंद ने बताया कि वह चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं और उनकी कोई मदद नहीं की गई है। मीडिया ने इसकी जानकारी जब एसडीएम को दी तो उनको रेस्क्यू करने के लिए किश्ती को भेजा गया।


पीछे से पानी कम हुआ है, लेकिन फतेहाबाद की ओर पानी का बहाव अधिक हो गया है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि पानी आबादी वाले क्षेत्रों तक न पहुंचे। आने वाले समय में स्थिति को कंट्रोल में कर लिया जाएगा। -मनदीप कौर, उपायुक्त, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed