{"_id":"65da2ed1ce0dec342702ccb9","slug":"flaw-in-portal-maps-not-being-uploaded-architects-and-city-residents-upset-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113253-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल में खामी, अपलोड नहीं हो रहे नक्शे, आर्किटेक्ट और शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल में खामी, अपलोड नहीं हो रहे नक्शे, आर्किटेक्ट और शहरवासी परेशान
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहरों में रिहायशी व काॅमर्शियल क्षेत्रों में इमारतों के नक्शे पास करवाने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल के न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल न चलने के कारण नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं और इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं नक्शा बनाने वाले जिले के आर्किटेक्ट भी काफी परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार, सरकार ने घरों, दुकानों व इंडस्ट्रीज के नक्शे पास करने के लिए 28 नवंबर 2018 को हरियाणाबीपीएएस.जीओवी.इन पोर्टल लागू किया था। यह पोर्टल जिला नगर योजनाकार विभाग, स्थानीय निकाय विभाग व एचएसआईआईडीसी के लिए बनाया गया था। इन तीनों विभागों से ही लोग अपने घरों, दुकानों व उद्योग निर्माण के लिए नक्शे पास करवाते हैं। पहले डेढ़ साल तक तो यह पोर्टल सही चला, लेकिन अब इस पोर्टल में भारी खामियां आ गई हैं। पोर्टल बहुत धीमा और कई बार बंद हो जाता है, जिस कारण लोगों के नक्शे पोर्टल पर नहीं चढ़ पा रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्किटेक्ट मकानों, दुकानों व उद्योगों का नक्शा तो बना लेते हैं, लेकिन यह नक्शे पोर्टल पर न अपलोड होने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। फतेहाबाद की तीनों निकायों, नगर योजनाकार विभाग के पास हर दिन लगभग 20 से 30 के करीब नक्शे पास करवाने के आवेदन आते हैं, नक्शा बना हुआ है और पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण यह पास नहीं हो पा रहे।
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिन्होंने मकान या दुकान निर्माण के लिए प्लाॅट तो ले लिया है और नक्शा पास होने के बाद ही उनको लोन जारी हो सकता है। ऐसे लोगों को बार-बार स्थानीय निकाय विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन नक्शा पास न होने की एवज में वह लोन भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
सरकार ने पोर्टल तो बना दिया, लेकिन इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही। पोर्टल लगभग चलता ही नहीं है, जिस कारण लोगों के मकानों व दुकानों के नक्शे अपलोड नहीं हो पाते और नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इस पोर्टल को पहले की तरह नियमित किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न आए।
-आकाश पंवार, आर्किटेक्ट, फतेहाबाद
कोट
अक्सर लोग आर्किटेक्ट के पास अपने मकानों व दुकानों के नक्शे बनवाने आते हैं। नक्शा बनने के बाद उसे पास करवाने के लिए पोर्टल पर नक्शा डालना पड़ता है, लेकिन नक्शा अपलोड न होने के कारण लोग कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं। खासतौर पर मकान निर्माण के लिए लोन लेने के लिए नक्शा पास होना जरूरी होता है और लोगों के नक्शे पास न होने के कारण उनको लोन भी नहीं मिल पा रहा है।
जगजीत सिंह, आर्किटेक्ट, रतिया
कोट
पोर्टल कभी कभार धीमा हो जाता है, जिससे थोड़ी परेशानी होती है। इन दिनों पोर्टल थोड़ा धीमा चल रहा है, हालांकि बीच-बीच में सही भी हो जाता है। ऐसा नहीं है कि नक्शे अपलोड नहीं हो रहे, कुछ नक्शे अपलोड भी हो जाते हैं, लेकिन पोर्टल के धीमे होने के कारण सभी नक्शे पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाते हैं।
विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद फतेहाबाद