{"_id":"6aef58a0cc8adf115c0a99ea","slug":"flag-marches-in-villages-to-prevent-the-burning-of-crop-residue-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164328-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए गांवों में फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए गांवों में फ्लैग मार्च
Sat, 07 Nov 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
भूना खंड के गांव में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूक करते कर्मचारी। स्रोम कृषि विभाग
फतेहाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने और धान के अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से खंड भूना के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व खंड भूना के नोडल अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद ने किया। इसमें कृषि विकास अधिकारी डॉ. सोहन लाल, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार गुदारा, कृषि पर्यवेक्षक महेंद्रपाल, सहायक तकनीकी सहायकों सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस विभाग की ओर से एएसआई सत्यवान तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी अभियान में शामिल रहे। विभाग की ओर से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
--
इन गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च के दौरान लहरियां, बुआन, भूंदड़ा, कानीखेड़ी, रहनखेड़ी, टिब्बी, दौलतपुर और दिगोह सहित विभिन्न गांवों में किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और भूमि की उपजाऊ शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे पराली में आग लगाने के बजाय उपलब्ध कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से इसका उचित प्रबंधन करें।