{"_id":"6828d4572ad47f180900bf8f","slug":"five-thousand-plants-will-be-planted-in-25-acres-of-land-in-mehuwala-medicinal-forest-will-be-built-in-five-acres-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-133999-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेहूवाला में 25 एकड़ में लगेंगे 5000 पौधे, औषधीय वन भी लगेगा गांव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेहूवाला में 25 एकड़ में लगेंगे 5000 पौधे, औषधीय वन भी लगेगा गांव में
Sat, 17 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला भट्टू फतेहाबाद रोड पर स्थित पंचायती भूमि जहां बनेगा ऑक्सीवन पार्क।
फतेहाबाद। भट्टू खंड के गांव मेहूवाला में वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंचायत से भूमि की मांग की है। वन विभाग ने मानसून सीजन में पौधे लगाने के लिए पंचायत से 30 एकड़ भूमि की मांग की है। गांव मेहूवाला में यह पंचायती भूमि दो अलग-अलग स्थानों पर है।
वन विभाग ने 25 एकड़ पंचायती भूमि पर छायादार पौधे व 5 एकड़ भूमि पर ऑक्सीवन पार्क बनाने का निर्णय लिया है, इसमें औषधीय पौधे भी शामिल हैं। ग्राम पंचायत मेहूवाला ने भी वन विभाग के इस निर्णय पर सहमति जताई है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर पर्यावरण में सुधार होगा, वहीं ग्रामीणों को इससे औषधि प्राप्त होगी।
बता दें कि प्रदेश में सबसे कम वन क्षेत्र का जिला फतेहाबाद है। जिल में कुल वन क्षेत्र 3 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश में औसतन 6 प्रतिशत वन क्षेत्र है। ऐसे में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए पिछले साल जिले में 8 लाख पौधे लगाए गए थे, जिसमें से गांव बनगांव की पंचायती भूमि पर एक साथ एक दिन में 5 हजार पौधे लगाए थे।
विज्ञापन
इस बार वन विभाग ने जिले में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले में वन विभाग ने वर्ष 2022-23 में 7.20 लाख पौधे लगाए थे तो वर्ष 2023-24 में 7.65 लाख पौधे लगाए थे। वन विभाग ने पिछले में तीन सालों में 22 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों में से करीब 18 लाख पौधे कामयाब हुए हैं।
ऑक्सीवन पार्क में यह रहेगी सुविधा
शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए अब गांवों में भी ऑक्सीवन पार्क बनाए जाएंगे। ऑक्सीवन पार्क के बनाए जाने के बाद ग्रामीणों को बैठने के लिए सीट व पक्का रास्ता सहित अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। पार्क में पेयजल व शौचालय की सुविधा भी होगी। आवारा पशुओं से बचाव के लिए ऑक्सीवन पार्क की तारबंदी करके एक मुख्यद्वार भी बनाया जाएगा।
-- -
इन प्रजातियों के लगेंगे पौधे
ऑक्सीजन पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें ज्यादातर पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होंगे। इनमें प्रमुख रूप से पीपल, नीम, पापड़ी, कनेर, शहतूत, ग्वार पट्ठा, शुगर फ्री, कढ़ी पत्ता, कचनार, वोटल, अर्जुन के अलावा फल व फूलदार पौधे शामिल हैं। वहीं हर्बल पौधे भी काफी संख्या में लगाए जाएंगे। इससे स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को औषधि भी मिल सकेगी।
:: गांव के खेतों में खाली पड़ी पंचायती भूमि भागा की जोहड़ी नामक स्थान की 25 एकड़ भूमि है। वर्तमान में इस भूमि पर झाड़ियां है। ऐसे में अगर इस पर भूमि पौधे लगाए जाते हैं तो इससे पर्यावरण में सुधार होगा। वहीं गांव भट्टू फतेहाबाद रोड पर 9 एकड़ पंचायती भूमि में से 5 में ऑक्सीवन पार्क बनाने के वन विभाग ने मांग की है। जबकि ग्राम पंचायत की मांग है, गांव की दोनों जगहों पर ही ऑक्सीवन पार्क बना दिए जाए ताकि लोगों की इसकी बेहतर सुविधा मिल सके।
-राकेश लोयल, सरपंच प्रतिनिधि, गांव मेहूवाला।
:: वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए गांव मेहूवाला में 25 एकड़ भूमि पर पौधे लगाने व 5 एकड़ भूमि पर ऑक्सीवन पार्क बनाने के पंचायत से जगह देने की मांग की गई है। लगभग सभी बाताें को लेकर सहमति बन गई है। मानसून सीजन में पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।