{"_id":"65a6c54b837a8b0161040208","slug":"five-teams-conducted-survey-no-symptoms-found-in-swine-flu-infected-patients-family-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-11434-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पांच टीमों ने किया सर्वे, स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज के परिवार में नहीं मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पांच टीमों ने किया सर्वे, स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज के परिवार में नहीं मिले लक्षण
विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान टीमों ने स्वाइन फ्लू संक्रमित के परिवार और आसपास के घरों के लोगों का स्वास्थ्य जांचा। जांच के दौरान किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं संक्रमित युवक की हालत भी स्थिर मिली है।
सर्वे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का इस साल एक ही केस मिला है। ये युवक भी कनाडा से लौटा था और तबीयत खराब होने पर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हुआ था। यहां पर टेस्ट के दौरान रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला था। हिसार स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर फतेहाबाद सिविल सर्जन कार्यालय को सोमवार को सूचना दी थी।
ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो सिरदर्द होना, गले में खराश होना, खांसी होना, छींक आना, थकान होना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। अगर गंभीर लक्षण हैं तो विभाग जांच के लिए सैंपल लेता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि टेमीफ्लू दवाई का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
कोट
स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले युवक के परिवार और आसपास के घरों में टीम द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान किसी अन्य में लक्षण नहीं मिले है। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें और कोई लक्षण है तो जांच जरूर करवाएं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ